न्यूज़भारतराजनीतिराज्यहेडलाइंस

अरुणाचल प्रदेश-मिजोरम का स्थापना दिवस: राष्ट्रपति मुर्मु, गृहमंत्री अमित शाह ने दी शुभकामनाएं, जानें क्या कहा.?

उमाकांत त्रिपाठी।अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम का आज स्थापना दिवस है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने दोनों राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं ।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर बधाई। प्रकृति के आशीर्वाद और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत वाले दोनों राज्य भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधित्व करते हैं। मुझे यकीन है कि दोनों राज्यों के लोग अपनी असाधारण प्राकृतिक विरासत और सांस्कृतिक परंपराओं को संरक्षित रखेंगे। मैं अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के अद्भुत लोगों को प्रगति और उत्कृष्टता के नए अध्याय लिखने की कामना करती हूं।

अरुणाचल प्रदेश के हमारे बहनों और भाइयों को राज्य स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं-शाह
केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने एक्स पर एक पोस्ट कहा, कि-अरुणाचल प्रदेश के हमारे बहनों और भाइयों को राज्य स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं। प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विविधता से भरपूर अरुणाचल प्रदेश ने भारत के विकास में बहुत बड़ा योगदान दिया है। राज्य नई ऊंचाइयों को छुए।शाह ने एक और पोस्ट में कहा,कि- मिजोरम के हमारे बहनों और भाइयों को राज्य स्थापना दिवस पर बधाई। समृद्ध विरासत से संपन्न मिजोरम के लोगों ने हमेशा राष्ट्र को गौरवान्वित किया है। मैं राज्य के निरंतर विकास के लिए प्रार्थना करता हूं।

यहाँ के निवासियों का जीवन सुख, समृद्धि और खुशहाली से परिपूर्ण हो-शाह
वहीं, मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सोशल मीडिया पर कहा,कि- “समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, मनमोहक लोक कलाओं, एवं प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण अरुणाचल प्रदेश व मिजोरम राज्य के स्थापना दिवस पर वहां के सभी भाई-बहनों को मेरी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इन राज्यों की समृद्ध परंपराएं, विविध भाषाएं एवं सांस्कृतिक विरासत हमारे राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं। प्रभु से प्रार्थना है कि- यह दोनों राज्य विकास के नए आयाम स्थापित करें और यहाँ के निवासियों का जीवन सुख, समृद्धि और खुशहाली से परिपूर्ण हो।

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 849

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *