दिल्लीन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

बेबसी में जी रहे दिल्लीवासी… LG ने शेयर किया राजधानी की गंदगी का वीडियो, CM आतिशी ने दिया ये जवाब

उमाकांत त्रिपाठी।दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) वीके सक्सेना ने शहर की बदइंतजामी की ओर इशारा करते हुए रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया। LG ने शनिवार को दक्षिण दिल्ली के कुछ इलाकों का दौरा किया था। उनके साथ स्थानीय भाजपा सांसद रामवीर बिधूड़ी और हाल ही में आम आदमी पार्टी (AAP) से भाजपा में आए दिल्ली के पूर्व मंत्री कैलाश गहलोत भी थे।

LG का धन्यवाद करूंगी-सीएम आतिशी

अपनी पोस्ट में LG ने लिखा- लाखों लोगों की बेबसी और दयनीय जीवन फिर से देखना बेहद निराशाजनक और परेशान करने वाला रहा। बुनियादी सुविधाओं की कमी है। नालियों की व्यवस्था नहीं है, संकरी गलियां लगातार गाद और गंदे पानी से भरी रहती है। महिलाएं 7-8 दिन में एक बार आने वाले टैंकर से बाल्टियों में पानी ढोने को मजबूर हैं।इसके बाद CM आतिशी उन इलाकों में पहुंचीं और LG का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा- मैं LG का धन्यवाद करूंगी कि- उन्होंने समस्या की जानकारी दी। मैं उनसे कहूंगी कि उन्हें दिल्ली में कहीं भी कोई परेशानी दिखे तो वे बताएं, आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली वालों की हर समस्या का समाधान करेगी।

केजरीवाल बोले- LG साहब से निवेदन है, हमारी कमियां बताएं केजरीवाल ने भी LG को धन्यवाद दिया और कहा मेरा LG साहब से निवेदन है कि वे हमें हमारी कमियां बताएं, हम सारी कमियां दूर करेंगे। मुझे याद है वो नांगलोई-मुंडका रोड गए थे। उन्होंने बताया था कि रोड पर गड्ढे हैं। वो सड़क बननी शुरू हो गई है। कुछ दिनों में दिल्ली की CM आतिशी जी उसका उद्घाटन भी करेंगी।

Related Posts

1 of 869

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *