दुनियान्यूज़भारतहेडलाइंस

55 साल की गर्लफ्रेंड से शादी करेंगे 60 साल के बेजोस, शादी में खर्च होंगे ₹5000Cr, कौन हैं मंगेतर लॉरेन सांचेज?

उमाकांत त्रिपाठी।दुनिया के दूसरे सबसे अमीर उद्योगपति और अमेजॉन के फाउंडर जेफ बेसोज एक बार फिर से शादी करने जा रहे हैं. 60 साल से बेसोज दूसरी बार शादी करने जा रहे हैं. शादी की तारीख, उसका वेन्यू सब तय हो गया है.

 

जानें-कौन है लॉरेन सांचेज?
जेफ बेजोस की होने वाली पत्नी लॉरेन सांचेज़ एक फेमस टीवी जर्नलिस्ट, टीवी होस्ट है. साल 2018 में दोनों का रिश्ता सार्वजनिक हुआ था. हालांकि उस वक्त दोनों ही शादीशुदा थे.

 

पेरिस से आएगा केक, न्यूयार्क से होगा हेयर स्टाइलिश
शादी पर बेसोज और लॉरेन की पसंद का खास ख्याल रखा जा रहा है. शादी के लिए दुनियाभर से चुनिंदा चीजें मंगाई जा रही है. शादी का केक पेरिस से तो हेयर स्टाइलिश न्यूयार्क से बुलाया जा रहा है. दुनियाभर के मशहूर म्यूजिकल बैंड इस शादी में परफॉर्म करेंगे. इस शादी में डेकोरेशन का थीम विंटरलैंड रखा गया है.

 

जानिए-कब होगी शादी?
न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, जेफ बेजोस और लॉरेन सांचेज की शादी अगले शनिवार यानी 28 दिसंबर को होने वाली है, हालांकि अब तक जेफ बोसेज या फिर लॉरेन सांचेज की ओर से शादी की डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. इस शादी को यादगार बनाने के लिए बिल गेट्स, लियोनार्डो डिकैप्रियो और जॉर्डन की क्वीन रानिया जैसी शख्सियतें शामिल हो सकती हैं.

 

जेफ बेसोज की कुल संपत्ति 244 अरब डॉलर है
दुनिया के दूसरे सबसे अमीर उद्योगपति और अमेजॉन के फाउंडर जेफ बेसोज एक बार फिर से शादी करने जा रहे हैं. 60 साल से बेसोज दूसरी बार शादी करने जा रहे हैं. शादी की तारीख, उसका वेन्यू सब तय हो गया है. 8 साल के अफेयर के बाद जेफ बेसोज और लॉरेन सांचेज़ शादी के बंधन में बंधेंगे. बता दें कि जेफ बेसोज दुनिया के दूसरे सबसे बड़े रईस है. ब्लूमबर्ग बिलेनिर्यर इंडेक्स के मुताबिक उनकी संपत्ति 244 अरब डॉलर है.

लॉरेन एक प्रोफेशनल हेलीकॉप्टर पायलट है
इसके बाद दोनों ने अपने पार्टनर से तलाक लिया. बेजोस और मैकेंजी स्कॉट का तलाक उस वक्त काफी चर्चा में रहा था. 54 साल की लॉरेन एक प्रोफेशनल हेलीकॉप्टर पायलट है.

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *