उमाकांत त्रिपाठी।ग्रेटर नोएडा में दिल्ली पुलिस के एक कॉन्स्टेबल की गर्लफ्रेंड ने सुसाइड करने का प्रयास किया। गुरुवार रात पार्टी के बीच कॉन्स्टेबल की तलाकशुदा पत्नी का फोन आया। जिसे गर्लफ्रेंड ने उठाया। बात करने के बाद युवती ने पास रखी कॉन्स्टेबल की पिस्टल से खुद को गोली मार ली।कॉन्स्टेबल युवती को आनन-फानन में पास के अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां उसकी मौत हो गई। इस घटना से सोसाइटी में अफरा तफरी मच गई। पुलिस की सूचना पर युवती के परिजन अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कॉन्स्टेबल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।
अब विस्तार से जानिए…
मामला बिसरख कोतवाली के राधा स्काई गार्डन सोसाइटी का है। 5 महीने से दिल्ली पुलिस में तैनात कॉन्स्टेबल आशीष और प्रिया (25) सोसाइटी में साथ रह रहे थे। दोनों के बीच 5 साल से अफेयर था। आशीष का पत्नी से तलाक का विवाद भी चल रहा है।
दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था आशीष
गुरुवार रात को आशीष के घर पर पार्टी चल रही थी। पार्टी में आशीष के कुछ दोस्त भी आए थे। पार्टी के दौरान आशीष की पत्नी का फोन आ गया। प्रिया ने फोन रिसीव कर लिया। दोनों के बीच फोन पर ही कहासुनी हुई। बात करते-करते प्रिया ने गुस्से में आशीष की पिस्टल उठाई और खुद को गोली मार ली।गोली की आवाज सुनते ही आशीष और उसके दोस्त मौके पर दौड़े। प्रिया का काफी खून बह रहा था। तुरंत ही उसे नजदीकी अस्पताल में ले गए। जहां उपचार के दौरान डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत बताई है। फिलहाल प्रिया वेंटिलेटर पर है। देर रात उसकी मौत हो गई।
युवक खुद लेकर पहुंचा अस्पताल
एसीपी बिसरख ने बताया- राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में गुरुवार देर रात कुछ लोग पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान गोली चलने की आवाज आई। सोसाइटी के लोग जब पास पहुंचे तो देखा कि एक युवती खून से लथपथ पड़ी थी। कॉन्स्टेबल ने उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
हर एंगल से की जा रही मामले की जांच डीसीपी
एडीसीपी सेन्ट्रल नोएडा आर के गौतम ने बताया- युवती को गन शॉट इंजरी है। पुलिस के द्वारा तत्काल इस मामले की जांच की गई। युवती ने खुद पर गोली चलाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर दी गई है।पिस्टल बरामद कर ली गई है। फ्लैट को सील कर दिया है। कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।















