दिल्लीन्यूज़भारतहेडलाइंस

5वें दिन खत्म हुआ आतिशी का अनशन: दिल्ली जल संकट को लेकर धरने पर बैठी थी अचानक बिगड़ी तबियत

उमाकांत त्रिपाठी।दिल्ली जल संकट को लेकर मंत्री आतिशी का अनशन 5वें दिन खत्म हो गया है। आतिशी की सोमवार-मंगलवार (24-25 जून) की देर रात को तबीयत बिगड़ गई थी। AAP नेताओं ने उन्हें तड़के करीब 3 बजकर 38 मिनट पर LNJP अस्पताल में भर्ती कराया।
मंगलवार सुबह संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि आतिशी का अनशन अब खत्म हो गया है। उनका बल्ड शुगर लेवल 36 पहुंच गया है। यह मंगलवार देर रात 43 रिकॉर्ड किया गया था।

डायरेक्टर डॉ. सुरेश कुमार बोले
LNJP अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि आतिशी ICU में हैं। वे फिलहाल ठीक हैं। मंगलवार रात को ही उन्हें भर्ती होने की सलाह दी गई थी, लेकिन उन्होंने हमारी बात नहीं मानी थी।
आतिशी दिल्ली जल संकट को लेकर 21 जून से जंगपुरा के भोगल में अनशन पर बैठी थीं। उनकी हरियाणा से 100 MGD पानी भेजे जाने की मांग है। हरियाणा से संधि के तहत 613 mgd पानी भेजना होता है।
आतिशी ने दावा किया था कि हरियाणा सरकार केवल 513 MGD पानी ही भेज रहा है। इससे कारण दिल्ली के 28 लाख लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है।

संजय सिंह बोले
आज हम लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिल्ली के हक का पानी दिलाने के लिए पत्र लिख रहे हैं। LG साहब ने भी हरियाणा के मुख्यमंत्री से बात की है। जिसके बाद अब इस अनिश्चितकालीन अनशन को रोका जा रहा है। हम सभी विपक्षी दलों के साथ संसद में भी इसकी आवाज उठाएंगे।

दिल्ली को तीन गुना ज़्यादा आबादी हो जाने के बावजूद साल 1994 में हुए समझौते के तहत पानी दिया जा रहा था, लेकिन अब उसमें भी कटौती की जा रही है। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार ने 12 हजार किलोमीटर पानी की नई पाइपलाइन बिछाई।

कैनाल को पक्का कराने के लिए 500 करोड़ रुपए खर्च किए। दिल्ली के लोगों को पानी देने के लिए AAP की सरकार ने सभी प्रयास किए हैं। दिल्ली की जनता ने लोकसभा चुनाव में सातों सांसद BJP के जिताए और BJP की सरकार ने दिल्लीवालों के हक का पानी ही रोक दिया।

दिल्लीवालों को पानी दिलाने के लिए आतिशी ने तमाम प्रयास किए, लेकिन जब कोई हल नहीं निकला, तब उन्होंने यह अनशन शुरू किया। कल रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उनका शुगर लेवल गिरकर 36 पहुंचा, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। आतिशी अभी ICU में हैं।

आतिशी ने एडमिट होने से किया इनकार
सोमवार (24 जून) को दिन में भी LNJP के डॉक्टरों की टीम ने बताया था कि आतिशी का वजन 4 दिनों में 2KG से ज्यादा घट गया है। उनका कीटोन लेवल भी बढ़ गया है। ​डॉक्टरों की रिपोर्ट में कहा गया मरीज (आतिशी) को अस्पताल में भर्ती होने और खाना खाने के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया।

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 780

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *