न्यूज़भारतमनोरंजन

जहीर-इकबाल की शादी: सिविल मैरिज के बाद सोनाक्षी ने लिखा भावुक नोट.. लिखा- प्यार में डूबे 2 लोग…!

खबर टीम इंडिया की।हीरामंडीः द डायमंड बाजार एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से सिविल मैरिज की है। शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने एक भावुक नोट शेयर कर सबका आभार व्यक्त किया है। उन्होंने महसूस किया है कि उन्हें और जहीर को मिलाने के लिए पूरी दुनिया साथ आ गई है।

सोनाक्षी सिन्हा शादी के बाद सोशल मीडिया पर बोली
सोनाक्षी सिन्हा ने शादी के बाद पहली सोशल मीडिया पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने रिसेप्शन की खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, ‘क्या दिन था। हमारे परिवार, दोस्तों, टीम का प्यार, हंसी, सबका साथ, एक्साइटमेंट और गर्मजोशी। ऐसा लग रहा था मानो दो प्यार में डूबे लोगों ने हमेशा से जिसकी चाहत की, जिसकी आशा की और जिसकी दुआ की, उसे पूरा करने के लिए पूरा ब्रह्मांड साथ आ गया है। हम एक-दूसरे को पाकर और इतने प्यार की सुरक्षा में बहुत खुशनसीब महसूस कर रहे हैं।’

सोनाक्षी सिन्हा ने रिसेप्शन में लाल चांद बूटा सिल्क ब्रॉकेड बनारसी साड़ी पहनी थी, जिसकी कीमत करीब 80 हजार बताई जा रही है।
सोनाक्षी ने करण जौहर की ज्वेलरी ब्रांड त्यानी का नेकपीस पहना था, जिसकी कीमत 2 लाख 50 हजार रुपए है। वहीं पोल्की चांद बाली की कीमत 2 लाख 15 हजार रुपए है।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का रिसेप्शन मुंबई के दादर स्थित बैस्टियन रेस्टोरेंट में हुआ था।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर ने 23 जून की दोपहर को सोनाक्षी के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में सिविल मैरिज की थी।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 7 सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 23 जून को शादी की है। शादी से पहले खबरें रहीं कि सोनाक्षी, जहीर से शादी करने के लिए इस्लाम कबूल कर रही हैं, हालांकि उनके ससुर इकबाल रत्नासी ने इन खबरों को अफवाह बताया था।

शादी के बाद बोली सोनाक्षी
सोनाक्षी सिन्हा ने सिविल मैरिज के बाद एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शादी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की थी। उन्होंने लिखा था, ‘आज ही के दिन सात साल पहले (23.06.2017) हमने एक-दूसरे की आंखों में प्यार का सबसे शुद्ध रूप देखा और इसे कायम रखने का फैसला किया। आज उस प्यार ने हमें सभी चुनौतियों और जीत में रास्ता दिखाया है। इस लम्हे तक पहुंचाया है, जहां हम दोनों परिवारों और ईश्वर के आशीर्वाद से अब पति और पत्नी हैं।

 

Related Posts

1 of 790

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *