न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

हर रोज झूठ का नया पहाड़ बनाते हैं राहुल गांधी.. विपक्ष के नेता पर धर्मेंद्र प्रधान का तीखा हमला

उमाकांत त्रिपाठी।बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और 2024 के लोकसभा चुनावों में वोट चोरी के आरोपों के विरोध में विपक्ष ने सोमवार को मार्च निकाला। वहीं बीजेपी ने मार्च निकालने पर विपक्ष पर निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि INDI गठबंधन के लोग, विशेषकर कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी , जो आए दिन संविधान की दुहाई देते हैं, इसकी धज्जिया उड़ाते हैं। इन दिनों देश देख रहा है कि सबसे ज्यादा संविधान विरोधी काम अगर कोई कर रहा है, तो उसके सरगना भी राहुल गांधी ही हैं।

SIR पहली बार नहीं हो रहा
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि SIR, चुनाव आयोग , चुनाव की प्रक्रिया आज दुनिया में सिद्ध व्यवस्था बन चुकी है। SIR पहली बार नहीं हो रहा है। हर राज्य में, राष्ट्रीय स्तर पर चुनाव आयोग की एक नियमित प्रक्रिया है कि मतदाता सूची को व्यवस्थित करने के लिए वो लगातार काम करता है।

कांग्रेस पार्टी पहले EVM पर झूठ बोलती
बीजेपी नेता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पहले EVM पर झूठ बोलती है, कभी महाराष्ट्र का मुद्दा उठाती है, कभी हरियाणा की बात उठाते हैं, वो हर रोज झूठ का एक नया पहाड़ बनाते हैं। 2014, 2019 और 2024 में और उनके बीच अनेक राज्यों में निरंतर पराजय के कारण कांग्रेस पार्टी दिवालियापन की स्थिति में पहुंच चुकी है।

राहुल गांधी है झूठ बेनकाब
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि- पिछले 2-3 दिनों में जो वाद-विवाद हुआ, उसपर भारतीय मीडिया ने फैक्ट चेक करके राहुल गांधी के हर एक झूठ का प्रमाण के आधार पर बेनकाब किया है। कांग्रेस और विपक्ष के पास केवल वोटबैंक की राजनीति ही बची है। घुसपैठियों को मतदाता बनाकर वो अपनी राजनीतिक रोटी सेंकना चाहते हैं। उन्होंने कहा, मैं ख़ास तौर पर भारत के मीडिया का शुक्रिया अदा करता हूं। लगभग हर न्यूज़ चैनल ने राहुल गांधी के झूठ की सच्चाई की जांच की है और उसे बेनकाब किया है। जिन लोगों को तकनीक या चुनाव आयोग की प्रक्रियाओं की बुनियादी समझ नहीं है, उनके पास वोट बैंक की राजनीति के अलावा कुछ नहीं बचा है।

Related Posts

पानी से लड़की का शरीर भिगाया, रंग लगाया.. होली के 3 दिन बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अश्लील वीडियो

खबर इंडिया की। होली के तीन दिन बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…

बस में बैठी लड़की के ब्लाउज के अंदर घूर रहा था बुजुर्ग, लड़की ने शर्मनाक हरकत का बनाया वीडियो, फिर..

खबर इंडिया की। देश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। ताजा…

1 of 727

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *