धर्म -अध्यात्मन्यूज़भारतहेडलाइंस

सावन के आखिरी सोमवार में गंगा नहाने गया पति, पीछे से पत्नी ने दिया धोखा, कांड जान चौंक जाएंगे

उमाकांत त्रिपाठी।UP News:उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक पति सावन के महीने में गंगा नहाने गया. मगर उसके पीठ पीछे उसकी पत्नी ने जो कांड उसके साथ किया, ये उसे जिंदगी भर याद रहेगा. दरअसल पति जब गंगा नहाने गया, तब पीछे से उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. पत्नी बच्चा भी अपने साथ ले गई.वह अपने साथ घर में रखा जेवर भी ले गई. जब से पत्नी बच्चा लेकर फरार हुई है, तभी से पति काफी परेशान है. अब उसने पुलिस से मदद मांगी है और थाने में शिकायत दर्ज करवाई है.

अजय सिंह के साथ हो गया खेल
ये पूरा मामला कानपुर के शिवराजपुर के एक गांव से सामने आया है. यहां रहने वाला अजय सिंह एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है. वह सावन के आखिरी सोमवार पर गंगा नहाने के लिए खेरेश्वर घाट गया था.

जानकारी के मुताबिक, उसके पीछे उसकी पत्नी संगीता घर के जेवर लेकर अपने प्रेमी दीपक कटियार के साथ गाड़ी में बैठकर फरार हो गई. वह अपने साथ बेटा भी ले गई. जब अजय घर वापस आया तो उसने घर पर ताला लगा देखा. जब उसने आस-पास के लोगों से पूछताछ की तो उसे पता चला कि उसकी पत्नी किसी शख्स के साथ कार में बैठकर गई है और बच्चा भी उसके साथ है. बताया जा रहा है कि जब अजय ताला तोड़ घर के अंदर गया, तब सामने आया कि पत्नी घर में रखा सारा पैसा और जेवरात भी अपने साथ ले गई.

फिर पता चली अफेयर वाली बात
आपको बता दें कि- इसके बाद अजय को पता चला कि उसकी पत्नी का दीपक नाम के युवक के साथ अफेयर चल रहा था. जब वह घर से बाहर होता था तो दीपक उसकी पत्नी से मिलने उसके घर आता था. पत्नी भी उसके साथ जाती थी.

Related Posts

1 of 819

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *