दिल्लीन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

देशभर में विजयादशमी पर्व की धूम: PM मोदी ने सांकेतिक रूप से तीर चलाकर किया रावण का दहन, राष्ट्रपति मुर्मु-PM मोदी ने राम-लक्ष्मण को तिलक लगाया

उमाकांत त्रिपाठी।आज देश भर में विजयादशमी का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है. बुराई पर अच्‍छाई की जीत का त्‍योहार पूरे देश भर में मनाया जा रहा है. इस मौके पर देश के अलग-अलग इलाकों में रावण दहन किया जा रहा है. दशहरे 2024 के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले पर आयोजित रामलीला में पहुंचे. यहां श्री धार्मिक रामलीला में राष्ट्रपति व पीएम नरेंद्र मोदी ने श्री राम को तिलक लगाकर उनकी वंदना की. यहां प्रधानमंत्री की मौजूदगी में राम रावण युद्ध का आयोजन किया गया. इस दौरान प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति दोनों ने ही एक साथ सांकेतिक रूप से रावण दहन किया. दोनों ने ही धनुष बाण हाथ में लेकर सांकेतिक रूप से उसे चला कर बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाया है. उनके बाण चलाने के बाद सबसे पहले मेघनाथ का पुतला जलने लगा. उसके बाद कुंभकरण के पुतले का दहन हुआ और फिर अंत में रावण के पुतले का दहन किया गया. रावण दहन के कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

 

 

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी एक्स पोस्ट पर बोले
राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्‍स पर पोस्‍ट अपने संदेश में कहा कि-विजय दशमी के शुभ अवसर पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देती हूं. यह अन्याय पर न्याय की विजय का पर्व है. यह त्योहार सत्य और सदाचार के मूल्यों पर हमारे विश्वास का प्रतीक है. इस शुभ अवसर पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी हम न्याय का पक्ष लेंगे. मेरी मंगल कामना है कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख-समृद्धि का संचार करे तथा हमारा देश सदा विकास के पथ पर अग्रसर रहे.वहीं पीएम मोदी ने एक्‍स पर अपने संदेश में कहा कि-देशवासियों को विजयादशमी की असीम शुभकामनाएं. मां दुर्गा और प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से आप सभी को जीवन के हर क्षेत्र में विजय हासिल हो, यही कामना है।

 

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 881

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *