न्यूज़भारतमनोरंजनहेडलाइंस

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में मशहूर सिंगर ED शीरन आएंगे नजर, कपिल ने जमकर लिए मजे; शाहरुख पर हुई ये बात

खबर टीम इंडिया की । ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में इंटरनेशनल सिंगर ED शीरन नजर आएंगे। ED के बतौर गेस्ट शो में पहुंचने का प्रोमो सामने आया है। प्रोमो में शो के होस्ट कपिल ED से बोलते नजर आते हैं-‘आप उम्र में मुझसे छोटे हैं लेकिन मैं आपसे इंग्लिश में छोटा हूं’।
प्रोमो क्लिप में ED अपने हिट गाने ‘शेप ऑफ यू’ को देसी टच के साथ गाते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा उन्हें शाहरुख खान के आइकॉनिक पोज को रिक्रिएट करते भी दिखाया गया है।

कपिल शर्मा बोले
कपिल प्रोमो में ED से कहते हैं, ‘मैंने आपका वीडियो देखा था, आप शाहरुख के घर गए थे। आप उनसे मिले। कपिल की इस बात का जवाब ED ने ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएं’गे के एवरग्रीन डायलॉग के जरिए दिया और कहा, ‘बड़े-बड़े शहरों में ऐसी छोटी-छोटी बातें होती रहती हैं।’
ED दो महीने पहले मुंबई आए थे जिसके बाद उन्हें बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के साथ पार्टी करते हुए देखा गया। शाहरुख ने अपने इंस्टाग्राम पर शीरन के साथ एक वीडियो शेयर किया था।
वीडियो में शाहरुख शीरन को अपना सिग्नेचर पोज सिखाते हुए नजर आ रहे थे। ये ED शीरन का भारत में दूसरा दौरा था। वह 2017 में भी भारत आए थे, जहां उन्होंने मुंबई में अपना कॉन्सर्ट किया था।

कौन हैं ED शिरीन
ED शीरन का पूरा नाम एडवर्ड क्रिस्टोफर शीरन है। ये जाने-माने ब्रिटिश सिंगर, म्यूजिशियन हैं। एड का पहला सिंगल ‘द ए टीम’ यूके सिंगल्स चार्ट में तीसरे नंबर पर था। 2017 में शीरन का गाना ‘शेप ऑफ यू’ जबरदस्त पॉपुलर हुआ जिसने उन्हें बुलंदियों पर पहुंचा दिया। शीरन 33 साल के हैं।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 915

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *