दुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

EU नेताओं ने की पीएम मोदी से बात, इन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा, भारत को होगाय फायदा

उमाकांत त्रिपाठी।फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को जल्द से जल्द अंतिम रूप देने के लिए, भारत और यूरोपियन यूनियन (EU) के बीच बातचीत चल रही है. इसको लेकर यूरोपियन कमीशन के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपियन काउंसिल के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narednra Modi) से फोन पर बात की है. उन्होंने FTA के साथ-साथ ‘इंडिया मिडिल ईस्ट यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर’ (IMEEC) और यूक्रेन के मुद्दे पर बात की.

FTA से जुड़ी ये खबर ऐसे समय में आई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत सहित दुनिया के कई देशों पर भारी टैरिफ लगाया है. 4 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यूरोपियन यूनियन के नेताओं के साथ बातचीत की जानकारी दी. उन्होंने लिखा,कि- यूरोपियन काउंसिल के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपियन कमीशन के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई. उन्होंने FTA को जल्दी पूरा करने और IMEEC के लिए हमारी साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की.

Related Posts

1 of 815

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *