क्रिकेटन्यूज़भारतहेडलाइंस

इंडिया-साउथ अफ्रीका के पहले टेस्ट में भारत ने बनाये 208/8 रन

खबर टीम इंडिया की। भारत-साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट सेंचुरियन में हो रहा है। मंगलवार को पहले दिन का खेल बारिश के कारण जल्दी खत्म कर दिया गया। पहले दिन भारत ने 8 विकेट पर 208 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के लिए तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने 5 विकेट लिए।

रबाडा ने झटके 5 विकेट
टीम इंडिया से विकेटकीपर केएल राहुल (70 रन) और मोहम्मद सिराज (0 रन) नॉटआउट लौटे। दोनों दूसरे दिन भारत की पहली पारी को आगे बढ़ाएंगे साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। टीम ने 24 रन पर ही 3 विकेट झटकने के बाद भी भारत को 208 रन बना लेने दिए। साउथ अफ्रीका से रबाडा के अलावा नांद्रे बर्गर ने 2 और मार्को यानसन ने एक विकेट लिया।

डेब्यूटांट नांद्रे बर्गर को 2 सफलताएं मिलीं

पहले दिन के तीसरे सेशन में 9 ही ओवर का खेल हो सका। भारत ने इसमें एक विकेट खोकर 32 रन बनाए। मंगलवार शाम करीब 7:45 बजे बारिश होने के कारण खेल रोका गया, जो बाद में शुरू ही नहीं हो सका

सेशन-3 में 9 ही ओवर का खेल हो सका
तीसरे सेशन में राहुल ने छक्का लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी की। वह 70 रन बनाकर मोहम्मद सिराज के साथ नॉटआउट लौटे। सिराज अपना खाता भी नहीं खोल सके। जसप्रीत बुमराह 19 बॉल में एक रन बनाकर यानसन का शिकार बने।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 786

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *