न्यूज़भारतहेडलाइंस

गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे बंगाल, ममता बनर्जी को लेकर बोले- घुसपैठियों की मदद कर रहीं सीएम बनर्जी

उमाकांत त्रिपाठी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राजनीति के लिए घुसपैठियों की मदद कर रही हैं। वे वोट बैंक के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डाल रही हैं। दीदी की पार्टी की सांसद गिफ्ट के बदले व्यापारियों को अपना पासवर्ड शेयर करती हैं, लेकिन बंगाल सीएम अपने सांसद को बचाने की कोशिश कर रही हैं।
वे संसद में गरीबों के सवाल नहीं पूछते क्योंकि गरीब उन्हें महंगे उपहार नहीं दे सकते। TMC के सांसद उपराष्ट्रति की मिमिक्री करते हैं, क्या ऐसा करना एक सांसद को शोभा देता है।

क्या ऐसा करना एक सांसद को शोभा देता है।

अमित शाह ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी बंगाल की 42 लोकसभा सीटों में से 35 से अधिक सीटें जीतेगी। वे 26 दिसंबर को कोलकाता में राज्य भाजपा के सोशल मीडिया और आईटी विंग के मेंबर्स को संबोधित कर रहे थे।

बंगाल में 42 लोकसभा सीट, BJP का 35 से ज्यादा जीतने का लक्ष्य

2019 के लोकसभा चुनाव में बंगाल की 42 सीटों में से भाजपा सिर्फ 18 जीत सकी थी। 22 सीटें TMC और दो कांग्रेस के खाते में आई थीं। वहीं, 2021 के विधानसभा चुनाव में TMC ने 292 में से 215 सीटें जीतकर लगातार तीसरी बार सरकार बनाई। जबकि भाजपा ने 77 सीटें हासिल कीं।
अमित शाह ने पिछले दिनों दावा किया था कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा 42 सीटों में से 35 से ज्यादा सीटें जीतेगी। नड्डा और शाह के दौरे को लेकर TMC नेता कुणाल घोष ने कहा है कि भाजपा के नेता आएंगे और जाएंगे, लेकिन बंगाल के लोगों का भरोसा राज्य के लोगों पर ही रहेगा।

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 864

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *