दिल्लीदुनियान्यूज़भारतहेडलाइंस

PM मोदी 9 साल बाद इजराइल दौरे पर रवाना: ‘दोस्ती को मिलेगी नई रफ्तार’ हथियार डील पर बातचीत संभव

खबर इंडिया की। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार 25 फरवरी को दो दिवसीय राजकीय दौरे पर इजरायल पहुंच रहे हैं। पीएम मोदी इजरायली समय के अनुसार दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर बेन गुरियन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरेंगे, जहां उनका स्वागत इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू करेंगे।

यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दूसरा इजरायल दौरा है और इसे दोनों देशों के संबंधों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। इस दौरान पीएम मोदी इजरायल के राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग और प्रधानमंत्री नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही वह इजरायल की संसद नेसेट को भी संबोधित करेंगे, जो दुनिया के चुनिंदा नेताओं को मिलने वाला विशेष सम्मान है।

पीएम मोदी और नेतन्याहू भारत-इजरायल रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे। दोनों देशों के बीच रक्षा, सुरक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, नवाचार, कृषि, जल प्रबंधन, व्यापार और अर्थव्यवस्था सहित कई अहम क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा होगी। साथ ही क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान होने की उम्मीद है।

इजरायल के राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग ने पीएम मोदी के दौरे पर खुशी जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि इजरायल और वहां के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। पीएम मोदी ने भी इस दौरे को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे दोनों देशों की दोस्ती को नई गति मिलेगी।

2017 में पीएम मोदी के पहले इजरायल दौरे के बाद रक्षा, कृषि और जल प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में सहयोग के नए रास्ते खुले थे। अब यह दूसरा दौरा भारत और इजरायल के संबंधों को नई ऊंचाई देने वाला माना जा रहा है।

 

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 780

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *