दुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

नाइजीरिया की राजनीति के दिग्गज मुहम्मदु बुहारी का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख, जानिए कौन थे.?

उमाकांत त्रिपाठी।Former Nigerian President Muhammadu Buhari Death: नाइजीरिया के पूर्व राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी का निधन हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाइजीरिया के पूर्व राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी के निधन पर शोक व्यक्त किया और भारत के साथ मित्रता के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता की प्रशंसा की। सैन्य प्रमुख और लोकतांत्रिक राष्ट्रपति के रूप में दो बार नाइजीरिया का नेतृत्व कर चुके बुहारी का लंदन में निधन हुआ है। बुहारी का यहां इलाज चल रहा था। उनकी उम्र 82 वर्ष थी।

पीएम मोदी ने जताया दुख
पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर अपने शोक संदेश में कहा,कि- ‘नाइजीरिया के पूर्व राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी के निधन से गहरा दुख हुआ है। मुझे विभिन्न अवसरों पर हमारी मुलाकातों और बातचीत की याद आती है। भारत-नाइजीरिया मित्रता के प्रति उनकी बुद्धिमत्ता, गर्मजोशी और अटूट प्रतिबद्धता विशिष्ट थी। प्रधानमंत्री ने कहा,कि- मैं भारत के 1.4 अरब लोगों के साथ बुहारी के परिवार, नाइजीरिया की जनता और वहां की सरकार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं।

जानें- मुहम्मदु बुहारी के बारे में
मुहम्मदु बुहारी नाइजीरिया के एक प्रमुख राजनेता, पूर्व सैन्य शासक और दो बार देश के राष्ट्रपति रहे थे। बुहारी का जन्म 17 दिसंबर 1942 को कटसीना राज्य के डौरा में एडमू और जुलैहा बुहारी के घर हुआ था। राष्ट्रपति बुहारी का पालन-पोषण उनकी मां ने किया, जब वो लगभग चार साल के थे, तब उनके पिता की मृत्यु हो गई थी। मुहम्मदु बुहारी का सैन्य करियर बेहद प्रभावशाली रहा। उन्होंने 1966 से 1985 तक नाइजीरियाई सेना में सेवा की और विभिन्न सैन्य अभियानों में नेतृत्व किया।

जानिए- मुहम्मदु बुहारी का सियासी सफर
मुहम्मदु बुहारी ने 1975 में जनरल मुताला मुहम्मद के शासन में पेट्रोलियम मंत्री बने। 1983 में भ्रष्टाचार और अव्यवस्था के खिलाफ एक सैन्य तख्तापलट में सत्ता संभाली और 1983 से 1985 तक नाइजीरिया के सैन्य शासक रहे। उनका शासन कठोर अनुशासन, मीडिया पर सेंसरशिप और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कानूनों के लिए जाना गया। बुहारी ने सैन्य शासन के बाद लोकतांत्रिक रास्ता अपनाया और राजनीति में सक्रिय हो गए। 2003, 2007 और 2011 में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ा, लेकिन हार का सामना करना पड़ा। 2015 में ऑल प्रोग्रेसिव्स कांग्रेस (APC) पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतकर नाइजीरिया के 15वें राष्ट्रपति बने। 2019 में फिर से चुनाव जीतकर लगातार दूसरी बार राष्ट्रपति बने।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 778

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *