दिल्लीन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता का जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, केजरीवाल ने बर्थडे पर क्या लिखा.?

उमाकांत त्रिपाठी। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर देश के तमाम दिग्गज नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर अरविंद केजरीवाल तक, सभी ने रेखा गुप्ता के लिए अपने संदेशों में उनके योगदान की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पीएम मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेखा गुप्ता को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके जमीनी स्तर से शीर्ष तक के सफर की तारीफ की। उन्होंने एक्स पर लिखा कि रेखा गुप्ता ने हमेशा दिल्ली की सेवा में सक्रियता दिखाई है और मुख्यमंत्री के तौर पर उन्होंने शहर के कल्याण के लिए कई पहल की हैं। पीएम ने उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की।
पूर्व सीएम केजरीवाल ने दी शुभकामनाएं

गृहमंत्री शाह ने दी शुभकामनाएं
इस खास मौके पर गृहमंत्री अमित शाह ने भी उन्हें बर्थडे विश किया। उन्होंने लिखा- दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आप प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में दिल्ली को विश्व की श्रेष्ठ राजधानियों में स्थान दिलाने के संकल्प को साकार करने हेतु प्रतिबद्धता और परिश्रम से कार्य कर रही हैं। ईश्वर से आपके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।

केजरीवाल ने भी किया विश
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी रेखा गुप्ता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, “दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना करता हूं।”

सीएम योगी ने दी बधाई
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रेखा गुप्ता को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, “दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ एवं सुयशपूर्ण जीवन की प्रार्थना है।

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 881

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *