दुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

अडाणी मुद्दे पर अमेरिका में बोले-पीएम मोदी कहा निजी मामला: 2 राष्ट्राध्यक्ष ऐसे मुद्दों पर बात नहीं करते;

उमाकांत त्रिपाठी।लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर अडाणी मुद्दे पर PM नरेंद्र मोदी को घेरा। राहुल ने शुक्रवार को सोशल मीडिया X पर लिखा कि अडाणी मामले पर PM से देश में सवाल पूछो तो वे चुप्पी साध लेते हैं। जब विदेश में सवाल किया गया तो इसे निजी मामला बताया।
दरअसल, PM मोदी से अमेरिका दौरे पर पत्रकारों ने सवाल पूछा था कि क्या राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ मीटिंग में गौतम अडाणी के केस पर कोई चर्चा हुई? इस पर PM ने जवाब दिया कि- ऐसे व्यक्तिगत मामलों में हमारे बीच कोई बातचीत नहीं हुई है।

जानें- पीएम का पूरा जवाब…
हमारे संस्कार और संस्कृति वसुधैव कुटुम्बकम की है। हम पूरे विश्व को अपना एक परिवार मानते हैं। हर भारतीय को मैं अपना मानता हूं। दूसरी बात है कि ऐसे व्यक्तिगत मामलों के लिए दो देशों के मुखिया न मिलते हैं, न बैठते हैं और न बात करते हैं।

जानिए-वो 5 मौके, जब राहुल ने अडाणी मुद्दे पर सवाल उठाए…
9 दिसंबर 2024: राहुल ने मोदी-अडाणी का मुखौटा लगाए सांसदों का इंटरव्यू लिया, पूछा- आपकी पार्टनरशिप कब से

दिसंबर 2024 में राहुल गांधी अडाणी मुद्दे पर रिपोर्टर के रोल में दिखे थे। विपक्ष के दो सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गौतम अडाणी का मुखौटा लगाया और राहुल से बातचीत की। राहुल ने मोदी-अडाणी के संबंध, अमित शाह की भूमिका और संसद न चलने पर करीब 8 सवाल किए। कांग्रेस ने 1.19 मिनट की बातचीत का वीडियो शेयर किया था।

18 अक्टूबर 2023: राहुल बोले- अडाणी ने 32 हजार करोड़ का घोटाला किया, भारत में कोयला महंगा किया गया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अक्टूबर 2023 में गौतम अडाणी पर निशाना साधा था। उन्होंने दिल्ली में 14 मिनट की एक प्रेस कांफ्रेंस की थी। जिसमें कहा- अडाणी ने 32 हजार करोड़ का घोटाला किया है। आज महंगी बिजली के पीछे अडाणी हैं। उन्होंने जनता की जेब से पैसे लूटे हैं। इन आरोपों में BJP सरकार को घेरते हुए राहुल बोले- अडाणी में ऐसा क्या है जो सरकार उनकी जांच नहीं कराती है। उन्हें जो चाहिए होता है, वो मिल जाता है। उनके पीछे किसकी शक्ति है।

31 अगस्त 2023: राहुल बोले- एक अरब डॉलर भारत से बाहर गया और अलग-अलग देशों से घूमकर वापस आया

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 870

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *