खबर इंडिया की। मलाइका अरोड़ा से तलाक के बाद जहां अरबाज खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे, वहीं उनकी एक्स गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी भी अब एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। लेकिन इस बार वजह है उनका जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, जिसे देखकर फैंस भी हैरान रह गए हैं।
View this post on Instagram
हाल ही में जॉर्जिया एंड्रियानी को मुंबई में स्पॉट किया गया, जहां उनका नया लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वायरल तस्वीरों और वीडियोज में जॉर्जिया ब्लैक टॉप और ग्रे मिनी स्कर्ट में नजर आईं। शाइनी मेकअप, खुले बाल और कॉन्फिडेंट अंदाज ने उनके पूरे लुक को और भी ग्लैमरस बना दिया।

सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि जॉर्जिया के लुक में काफी बदलाव आया है और उन्हें पहचान पाना मुश्किल हो गया है। हालांकि, ज्यादातर फैंस उनके इस नए अवतार की तारीफ करते नजर आए। कई लोगों ने उन्हें “स्टनिंग” और “गॉर्जियस” तक बताया।

बता दें कि जॉर्जिया एंड्रियानी एक इटेलियन मॉडल और एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में फिल्म Guest in London से एंट्री की थी। इसके बाद उन्होंने कई म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया और अपनी अलग पहचान बनाई।

इसके अलावा जॉर्जिया तमिल वेब सीरीज Caroline Kamakshi में भी नजर आ चुकी हैं, जो ZEE5 पर उपलब्ध है। फिल्म Welcome to Bajrangpur में भी उनका काम देखा गया था।

सोशल मीडिया पर जॉर्जिया की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और वो अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी लाइफ के खास पल शेयर करती रहती हैं। अब उनका ये नया ट्रांसफॉर्मेशन इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन चुका है।














