दुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

गोवा के शिरगांव में भगदड़, 6 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया हादसे पर दुख, घटना की होगी जांच

उमाकांत त्रिपाठी।गोवा के शिरगांव में बड़ा हादसा सामने आया है. यहां शुक्रवार को आयोजित प्रसिद्ध श्री लैराई जात्रा (धार्मिक यात्रा) के दौरान भगदड़ मच गई. इस भगदड़ में 6 लोगों की मौत हो गई. वहीं, 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. हादसा देर रात को हुआ. इस हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर राहुल गांधी तक कई नेताओं ने दुख जताया है.इस हादसे पर पीएम मोदी ने कहा,कि- गोवा के शिरगांव में भगदड़ की वजह से लोगों की हुई मौत से दुखी हूं. उन लोगों के प्रति संवेदना जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. साथ ही पीएम मोदी ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है.

 

सीएम ने घटना पर जताया दुख
गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने हादसे के बाद सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर कहा,कि- आज सुबह शिरगांव में लैराई जात्रा में हुई दुखद भगदड़ से बहुत दुखी हूं. मैंने घायलों से मिलने के लिए अस्पताल का दौरा किया और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है. मैं व्यक्तिगत रूप से हालात की निगरानी कर रहा हूं. प्रधान मंत्री मोदी ने मुझसे बात की और हालात का विस्तृत जायजा लिया, पीएम ने इस मुश्किल समय के दौरान अपना पूरा समर्थन देने की पेशकश की. साथ ही उन्होंने कहा कि हादसे की जांच होगी.

 

राहुल गांधी ने जताया शोक
राहुल गांधी ने भी हादसे पर शोक जताया, कांग्रेस सांसद ने कहा,कि- गोवा के शिरगांव स्थित लैराई देवी मंदिर में वार्षिक यात्रा के दौरान भगदड़ में कई श्रद्धालुओं की मृत्यु और अनेक लोगों के घायल होने का समाचार बहुत दुखद है. सभी परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. साथ ही उन्होंने सभी घायलों के जल्द ही स्वस्थ होने की उम्मीद जताई.कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा,कि- शिरगांव, गोवा के लैराई देवी मंदिर में वार्षिक यात्रा के दौरान भगदड़ की वजह से कई श्रद्धालुओं की मृत्यु और कई के घायल होने का समाचार अत्यंत दुखद है. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें. शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं.

 

 

 

जानें- गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने क्या कहा?
गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (GPCC) ने शिरगांव जात्रा में हुई दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है. गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कहा,कि- इस हादसे में भगदड़ के कारण कई निर्दोष लोगों की मृत्यु हो गई और कई अन्य घायल हो गए. GPCC दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करता है और परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है. इस मुश्किल समय में हमारी प्रार्थनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं.साथ ही उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. हम सभी घायलों के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करते हैं. GPCC शिरगांव के प्रभावित परिवारों और समुदाय के साथ एकजुटता में खड़ा है.

 

 

What's your reaction?

Related Posts

जीजा-साली के रिश्ते ने लिया रॉन्ग टर्न! बहन के घर रहकर कर रही थी उसी का घर बर्बाद, फिर हरदोई में फिर हुआ कांड

उमाकांत त्रिपाठी।यूपी के हरदोई से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां के खदरा…

भाभी-भाभी कहते कहते सौरभ ने बना लिए पड़ोसी पूजा से संबंध, फिर महिला का हुआ पति से मोहभंग, जानें पूरा माजरा

उमाकांत त्रिपाठी।कहते हैं कि शादी के सात फेरे सात जन्मों का साथ निभाने का वादा…

1 of 640

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *