उमाकांत त्रिपाठी।बिहार में नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण के बाद गोड्डा में भी इसको लेकर कुशवाहा समाज के लोगो के द्वारा जश्न मनाया गया। बुधवार को कुशवाहा समाज के द्वारा शहर के कारगिल चौंक पर कुशवाहा समाज के द्वारा आतिशबाजी की गई व मिठाईयां भी बांटी गई।
बिहार के साथ साथ पड़ोसी जिले में भी मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी के बनने से खुशियां देखी गई । बुधवार को महासभा के दर्जनों कार्यकर्ता और समाज के प्रबुद्ध लोग कारगिल चौक पर एकत्रित हुए व समर्थकों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया।साथ ही इस अवसर पर सम्राट चौधरी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की । इस दौरान उत्साहित कुशवाहा समाज के ओर से आतिशबाजी की गई, जिससे पूरा चौक उत्सव के माहौल में डूब गया।
विजय उत्सव के दौरान महासभा के सदस्यों ने राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों के बीच मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। जिला इकाई के पदाधिकारियों ने कहा कि सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री बनना न केवल बिहार के लिए, बल्कि पूरे कुशवाहा समाज और विकासवादी राजनीति के लिए एक गर्व का क्षण है।
इस मौके पर प्रदेश सचिव मनोज कुमार कुशवाहा ने कहा कि- सम्राट चौधरी को उनके मेहनत पर आज पहचान मिली है। इस अवसर पर कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय सचिव राजीव मेहता, जिला अध्यक्ष डॉ सदानंद महतो, कार्यकारी अध्यक्ष सुबोध पंजीयारा, सचिव अखिलेश कुशवाहा, अरुण कापरी, संतोष कुशवाहा, महासचिव अमरेंद्र कुमार अमर, उपाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा, मनोज मंडल, जगरनाथ महतो, संरक्षक कुंदन कुमार, जयकृष्ण माल, अधिवक्ता अमरेंद्र पंजीयारा, कार्यालय सचिव त्रिवेणी कुशवाहा, संजीव राणा, रामरंजन भारती, सहित संगठन के कई युवा कार्यकर्ता शामिल हुए ।














