अपराधन्यूज़भारतराज्यहेडलाइंस

दोनों साथ रील बनाते.. रात में होटल जाते, गर्लफ्रेंड को डेढ़ लाख देने के बाद आशिक ने क्यों किया शीला का मर्डर, क्या डबल गेम खेल रही थी गर्लफ्रेंड?

खबर इंडिया की। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां प्यार, शक और ब्लैकमेलिंग के उलझे रिश्ते ने एक युवती की जान ले ली। आरोपी प्रेमी ने अपनी ही गर्लफ्रेंड की बेरहमी से हत्या कर दी।

मामला देहात कोतवाली क्षेत्र के भीटी भदवल गांव का है। यहां 25 वर्षीय शीला 29 मार्च को अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने काफी तलाश के बाद पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस जांच कर ही रही थी कि 2 अप्रैल को गांव के पास एक गन्ने के खेत में युवती का शव बरामद हुआ।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने एसओजी और सर्विलांस समेत चार टीमों का गठन किया। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ—हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि युवती के प्रेमी अरुण कुमार ने ही की थी, जो बिहार के रोहतास का रहने वाला है।

पुलिस के मुताबिक, दोनों की मुलाकात साल 2022 में सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। रील बनाने के शौक ने दोनों को करीब लाया, लेकिन समय के साथ रिश्ते में तनाव बढ़ने लगा। आरोपी को शक था कि युवती किसी और से भी बात करती है। साथ ही उसने उस पर ब्लैकमेलिंग और पैसों की मांग के आरोप भी लगाए।

बताया जा रहा है कि आरोपी अब तक युवती को करीब डेढ़ लाख रुपये दे चुका था। इसी तनाव और शक के चलते उसने हत्या की साजिश रच डाली।29 मार्च को आरोपी ने युवती को रील बनाने के बहाने गन्ने के खेत में बुलाया, जहां उसने पहले उसके हाथ बांधे और फिर चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद हुआ है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और उसे जेल भेज दिया गया है।

 

 

Related Posts

1 of 930

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *