न्यूज़भारतहेडलाइंस

कच्छ में जवानों से मिलकर बोले पीएम मोदी- दुश्मन जब आपको देखता है, तो उसे बुरे मंसूबों का अंत दिखाई देता है

उमाकांत त्रिपाठी।दीपावली के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के कच्छ में देश के जवानों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा,कि-जवानों के साथ दिवाली का त्योहार मनाने का अवसर मिलना सबसे बड़ी खुशी है, मैं आप सभी को शुभकामनाएं देता हूं. पीएम मोदी ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि- मातृभूमि की सेवा का ये अवसर बड़े सौभाग्य से मिलता है. ये सेवा आसान नहीं है. ये मातृभूमि को सर्वस्व मानने वालों की साधना है. ये मां भारती के लाडलों और लाडलियों की तप और तपस्या है.

 

जब आप जोश में दहाड़ते हैं,आतंक के आका कांप जाते हैं- पीएम
जवानों से मुखातिब होते हुए पीएम मोदी ने कहा,कि-आपकी ये अटल इच्छाशक्ति, आपका ये अथाह शौर्य, पराक्रम की पराकाष्ठा, देश जब आपको देखता है, तो उसे सुरक्षा और शांति की गारंटी दिखाई देती है. दुनिया जब आपको देखती है, तो उसे भारत की ताकत दिखाई देती है और दुश्मन जब आपको देखता है, तो उसे बुरे मंसूबों का अंत दिखाई देता है. जब आप जोश में दहाड़ते हैं, तो आतंक के आका कांप जाते हैं.

सेनाओं के संकल्पों पर भरोसा करते हैं-पीएम मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा,कि- आज भारत में अपनी सबमरीन बनाई जा रही है. आज हमारा तेजस फाइटर प्लेन वायु सेना की ताकत बन रहा है. पहले भारत की पहचान हथियार मंगाने वाले देश की थी। आज भारत दुनिया के कितने ही देशों को डिफेंस उपकरण एक्सपोर्ट कर रहा है.उन्होंने आगे कहा कि- आज देश में एक ऐसी सरकार है जो देश की सीमा के एक इंच से भी समझौता नहीं कर सकती है. इसलिए आज जब हमें ये जिम्मेदारी मिली है, तो हमारी नीतियां हमारी सेनाओं के संकल्पों के हिसाब से बनती हैं. हम दुश्मन की बातों पर नहीं, हमारी सेनाओं के संकल्पों पर भरोसा करते हैं.

 

Related Posts

1 of 876

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *