न्यूज़भारतहेडलाइंस

पीएम मोदी ने कच्छ के क्रीक में मनाई दिवाली: 11वीं बार जवानों के बीच पहुंचे, मिठाई खिलाकर बांटी खुशियां

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 11वीं बार जवानों के साथ दिवाली मनाई। पीएम गुजरात के कच्छ पहुंचे। यहां उन्होंने BSF, आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के जवानों को मिठाई खिलाई। पीएम 11 साल में सबसे ज्यादा 4 बार जम्मू-कश्मीर में जवानों के बीच पहुंचे।इससे पहले मोदी सरदार वल्लभभाई पटेल की 149वीं जयंती और एकता दिवस के मौके पर गुजरात के केवड़िया पहुंचे थे।PM ने कहा कि- आज कोई अगर कोई कहता है कि- एक हैं तो सेफ हैं तो कुछ लोग इसे गलत बताने लगते हैं। इन लोगों को देश की एकता अखर रही है। हमें ऐसी प्रवृत्ति से पहले से भी ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है।


पीएम मोदी कच्छ में जहां दिवाली मनाने पहुंचे है, वह भारत-पाक का वॉटर बॉर्डर है. यहां समुद्री क्षेत्र में BSF की पोस्ट है. पीएम मोदी पैट्रोलिंग बोट पर सवार होकर BSF के जवानों से मिलने पहुंचे. जहां मोदी ने भारत-पाक जल सीमा पर BSF के जवानों की हौसला बढ़ाया ।


पीएम मोदी ने स्टेच्यू ऑफ यूनिटी पर पुष्पांजली अर्पित की
उन्होंने यहां पर जवानों को मिठाई खिलाकर जवानों संग दिवाली मनाई. पीएम से मिलने की खुशी जवानों के चेहरे पर साफ दिखाई दी. मोदी ने जवानों संग ‘भारत माता की जय’ के नारों का जयकारा लगाया. इससे पहले पीएम मोदी ने एकता दिवस पर स्टेच्यू ऑफ यूनिटी पर पुष्पांजली अर्पित की।


JCTSL कर्मियों को मिला अक्टूबर माह का वेतन,
कच्छ की धरा से पीएम मोदी ने देश और जवानों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि जवानों के साथ दिवाली का त्योहार मनाने का अवसर मिलना सबसे बड़ी खुशी है. मैं आप सभी को शुभकामनाएं देता हूं।

Related Posts

1 of 806

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *