न्यूज़भारतहेडलाइंस

माउथ फ्रेशनर की जगह दिया ड्राई एसिड, अचानक लोगों को होने लगी खून की उल्टियां; मैनेजर को किया गिरफ्तार

उमाकांत त्रिपाठी।हरियाणा में गुरुग्राम के रेस्टोरेंट में माउथ फ्रेशनर खाने से 5 लोगों की तबीयत बिगड़ने के मामले में पुलिस ने रेस्टोरेंट के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। रेस्टोरेंट संचालक अभी फरार है। मानेसर के ACP सुरेंद्र सुरेन जांच के लिए रेस्टोरेंट पहुंचे तो वह बंद मिला। पुलिस ने सभी दरवाजे चेक किए, लेकिन लॉक मिले। पुलिस को शक है कि घटना के बाद रेस्टोरेंट संचालक ताला लगाकर फरार हो गया है।

डायरेक्ट बोले लाइसेंस नहीं कर सकते थे रद्द
जिला फूड सेफ्टी ऑफिसर रमेश चौहान ने कहा कि रेस्टोरेंट को शोकॉज नोटिस जारी किया है। 15 दिन का समय रेस्टोरेंट को दिया गया है। आखिर किस कारण इस प्रकार की घटना हुई, इसका जवाब देना होगा। जवाब पर ही फूड सप्लाई विभाग तय करेगा की रेस्टोरेंट का लाइसेंस रद्द करना है या नहीं।डायरेक्ट लाइसेंस रद्द नहीं कर सकते। पहले नोटिस देने का प्रावधान है। रेस्टोरेंट के जवाब के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अमृतपाल कौर ने माउथ फ्रेशनर किया था ऑफर।
(4 मार्च) को 3 दंपती गुरुग्राम के सेक्टर 90 स्थित सफायर 90 ला फॉरेस्टा रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। यहां पर अंकित, उसकी पत्नी नेहा, मानिक, उसकी पत्नी प्रीतिका और दीपक अरोड़ा ने अपनी पत्नी हिमानी के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाया। खाना खत्म होने के बाद रेस्टोरेंट की महिला वेटर अमृतपाल कौर ने उन्हें माउथ फ्रेशनर ऑफर किया।

माउथ फ्रेशनर के नाम पर दी ड्राई आइस
अंकित को छोड़ कर बाकी 5 लोगों ने माउथ फ्रेशनर खा लिया। इसके बाद उनके मुंह में जलन होने लगी। मुंह से खून आया और उल्टी लग गईं। तबीयत ज्यादा खराब होने लगी तो उन्होंने जबरदस्ती जोर देकर वेटर से पूछा की हमें क्या खिला दिया। इस पर वेटर ने पॉलिथीन का पैकेट खुला हुआ सामने रख दिया।इसके बाद सभी को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां 5 में से 2 की हालत गंभीर है। पुलिस ने अंकित के बयान पर केस दर्ज किया है। डॉक्टरों का दावा है कि कपल्स को माउथ फ्रेशनर के नाम पर ड्राई आइस (एसिड) दी गई, जोकि जहरीली थी।

 

अंकित ने दिया बयान
अंकित ने बताया कि तबीयत खराब होने के बावजूद रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने उनकी कोई मदद नहीं की। उन्होंने खुद 100 नंबर पर फोन कर पुलिस बुलाई। वे लोग एंबुलेंस आने का इंतजार करते रहे। बाद में सभी को प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया।

दिल्ली का रहने वाला है आरोपी
गुरुग्राम पुलिस ने इस मामले में रेस्टोरेंट के मैनेजर गगनदीप को गिरफ्तार किया है। पता चला है कि गगनदीप पर ही रेस्टोरेंट को संभालने का जिम्मा था। वह दिल्ली का रहने वाला है। उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया है।

डॉक्टर बोला जानलेवा होता है एसिड
डॉक्टर को जब वेटर द्वारा दिया गया पैकेट दिखाया गया तो उन्होंने बताया कि यह ड्राई आइस है। यह एक तरह का जानलेवा एसिड है, जिसके सेवन से जान भी जा सकती है।

Related Posts

1 of 806

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *