न्यूज़भारतहेडलाइंस

भांजे के साथ भागी मामी, लौटकर पति का मर्डर कराया, 6 साल अवैध से संबंध थे, मीडिया ने पूछा सवाल तो ये बोली महिला

खबर इंडिया की। मध्य प्रदेश के हरदा जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने ही पति की हत्या सिर्फ इसलिए करवा दी क्योंकि वह अपने भांजे के साथ रहना चाहती थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khabar India Ki (@khabar_india_ki)


14 अप्रैल 2026 की रात, रन्हाईकला गांव के पास नहर किनारे अंधेरे में एक खतरनाक साजिश अंजाम दी गई। आरोपी अजय बिल्लोरे और उसका साथी सचिन निशोद पहले से घात लगाए बैठे थे। जैसे ही महिला ने फोन पर इशारा दिया कि उसका पति विश्राम गाठे खेत की ओर निकल चुका है, दोनों एक्टिव हो गए।

कुछ ही देर बाद, खलिहान के पास विश्राम को रोककर उस पर हमला कर दिया गया। एक ने पीछे से पकड़ लिया, जबकि दूसरे ने हथौड़े से सिर पर लगातार वार किए। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपियों ने इसे एक्सीडेंट दिखाने की कोशिश की, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने साजिश का पर्दाफाश कर दिया।

जांच में सामने आया कि महिला का अपने ही भांजे के साथ पिछले 6 साल से अवैध संबंध था। वह अपने पति से परेशान थी और अपने प्रेमी के साथ जिंदगी बिताना चाहती थी। इसी वजह से दोनों ने मिलकर हत्या की प्लानिंग की।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक को उनके रिश्ते की जानकारी हो गई थी और वह जान से मारने की धमकी दे रहा था। इसलिए उन्होंने पहले ही उसे रास्ते से हटा दिया।

हैरानी की बात यह है कि महिला को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। उसने साफ कहा—“अब मैं आजाद हूं।”
फिलहाल, पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 773

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *