न्यूज़भारतराज्यहेडलाइंस

उत्तराखंड को मिला हजारों करोड़ का तोहफा, गृहमंत्री अमित शाह ने दी बड़ी सौगात, हरिद्वार में दिए ये तोहफे

उमाकांत त्रिपाठी।केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री शाह आज शनिवार को हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने मंच से हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन किया। कार्यक्रम में 2000 पुलिस आरक्षीयों को नियुक्ति प्रमाण पत्र दिए गए।इस दौरान शाह ने सीएए के तहत पाकिस्तानी हिंदुओं को नागरिकता प्रमाण पत्र दिये। इसके बाद उन्होंने 1100 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।

‘मेरे जिगर के टुकड़े’
शाह ने भारत माता की जय के साथ संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा उत्तराखंड वालों की आवाज दिल्ली तक जानी चाहिए। तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने की मुठ्ठी भीचीये और बोलिये भारत माता की जय। जय जय श्री राम। युवाओं को मेरे जिगर के टुकड़े कहकर बुलाया और देवभूमि को प्रणाम करता हूं।

कहा बाबा केदार, गंगोत्री, यमुनोत्री, हेमकुंड साहब को प्रणाम करता हूं। भाजपा की सरकार के नौ साल पूरे हो रहे हैं। उत्तराखंड की जनता को बताने आया हूं एक जमाना था जब ये भूमि अपने अधिकार के लिए संघर्ष करती थी। यहां के अधिकारों को बचाने के लिए यहां के युवा मैदान में उतरे। कांग्रेस ने दमन किया, कई लोग बलिदान हुए। रामपुर तिराहा कांड आज भी लोग भूले नहीं हैं। तब अटल बिहारी बाजपेयी ने राज्य का गठन किया था।

आज उत्तराखंड विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। चार साल में सीएम धामी ने एक एक समस्या का निराकारन करने के लिए दिन दूनी रात चौगुनी उन्नति कर रहा है। आज नई न्याय संहिता की प्रदर्शनी का भी उद्घटन हो रहा है। सभी लोग ये प्रदर्शनी जरूर देखें। अंग्रेजों के बनाये 150 साल पुराने कानून को समाप्त कर नागरिकों की सुरक्षा के लिए न्याय संहिता बनाई गयी। 2028 से तीन साल में न्याय प्रक्रिया पूरी होगी। तीन साल में मुकदमा दर्ज होने से सुप्रीम कोर्ट तक की प्रक्रिया पूरी होगी।

कांग्रेस की सरकार होती तो ये आरक्षियों को नौकरी नहीं मिलती। कांग्रेस की सरकार होती तो पर्ची भी लगती खर्ची भी। अब किसी की सिफारिश की जरूरत नहीं। नकल विरोधी कानून जो धामी जी ने बनाया उसके कारण ही यह संभव हुआ।आज पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान के हिंदुओं को नागरिकता दी गयी। इस देश पर हमारे जो हिंदू शरणार्थी आये हैं इस देश पर उनका उतना ही अधिकार है जितना नरेंद्र मोदी का अधिकार है। आजादी के बाद से इन लोगों को नागरिता से वंचित किया गया। ढेरों यातनाएं सहकर आये हैं। राहुल बाबा जितना विरोध करना है कर लो। इन शरणार्थियों को नागरिकता देकर रहेंगे। बंगाल में भी एनडीए की सरकार बनने जा रही है।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 841

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *