दिल्लीन्यूज़भारतहेडलाइंस

रतन टाटा के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे गृहमंत्री अमित शाह, PM मोदी ने लगाया नोएल टाटा को फोन

उमाकांत त्रिपाठी। रतन टाटा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएल टाटा से फोन पर बात की और संवेदना व्यक्त की. रतन टाटा के अंतिम संस्कार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भारत सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर शामिल होंगे.

टाटा समूह के मानद चेयरमैन और दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार देर रात मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया. 86 वर्षीय रतन टाटा के पार्थिव शरीर को लोगों के अंतिम दर्शन के लिए आज दक्षिण मुंबई के नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (NCPA) में रखा जाएगा और फिर अंतिम संस्कार होगा.

गृहमंत्री शाह होंगे शामिल
भारत सरकार की ओर से गृह मंत्री अमित शाह उनके अंतिम संस्कार में शामिल होंगे. ADVERTISING रतन टाटा के निधन पर उद्योग जगत से लेकर राजनीति और फिल्म जगत के दिग्गजों ने शोक व्यक्त किया है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें एक दूरदर्शी कारोबारी नेता और असाधारण इंसान बताया. रतन टाटा के निधन के बाद पीएम मोदी ने नोएल टाटा से भी बात की और अपनी संवेदना व्यक्त की. मोदी ने उद्योगपति रतन टाटा के साथ अपने पुराने संबंधों को याद करते हुए कहा कि जब वह (मोदी) गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो उनकी उनसे अक्सर मुलाकात होती थी.

पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
पीएम का पोस्ट पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘रतन टाटा जी का सबसे अनूठा पहलू बड़े सपने देखना और दूसरों को कुछ देने के प्रति उनका जुनून था। वह शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, स्वच्छता, पशु कल्याण जैसे मुद्दों को आगे बढ़ाने में सबसे आगे रहे थे. रतन टाटा ने भारत के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित व्यापारिक घरानों में से एक, टाटा समूह को स्थिर नेतृत्व प्रदान किया.अपनी विनम्रता, दयालुता और हमारे समाज को बेहतर बनाने के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के कारण वह कई लोगों के प्रिय बन गए थे.’ ADVERTISEMENT उन्होंने कहा, ‘हम विभिन्न मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करते थे. मुझे उनका दृष्टिकोण बहुत सार्थक लगा। दिल्ली आने पर भी यह बातचीत जारी रही। उनके निधन से मुझे बहुत दुख हुआ है। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के साथ हैं.’

Related Posts

1 of 818

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *