न्यूज़भारतराजनीतिराज्यहेडलाइंस

पीएम मोदी से मिलने पहुंचे मोहन लाल बडौली, इन मुद्दों पर हुई चर्चा, मुलाकात के बाद दिया ये बड़ा बयान

उमाकांत त्रिपाठी।हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बडौली ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की है. प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री से मुलाकात के दौरान सरकार, संगठन के तालमेल, आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक नियुक्तियों तथा निकाय चुनाव के परिणामों पर चर्चा हुई है. इस दौरान पीएम मोदी के हरियाणा दौरे को लेकर भी प्रधानमंत्री के साथ चर्चा हुई. गुरुवार को पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलने से पहले बुधवार को पंडित मोहन लाल बडौली ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की थी.

पीएम मोदी से मिले मोहनलाल बडौली : पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से हुई मुलाकात के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बडौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट के दौरान संगठनात्मक एवं विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन मिला है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिला आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन सदैव प्रेरणादायी रहता है.

शाह से भी मुलाकात : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से लगभग आधा-आधा घंटा प्रदेश के राजनीतिक विषयों पर चर्चा हुई है. उन्होंने पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री शाह को बताया कि हरियाणा में 27 जिलों का संगठनात्मक गठन हुआ है और साथ ही संगठनात्मक नियुक्तियां भी हो चुकी है. उन्होंने दोनों नेताओं को बताया कि प्रदेश के सभी मंडल अध्यक्षों और जिला अध्यक्षों की नियुक्ति हो चुकी है. बडौली ने पीएम मोदी और शाह को ये भी बताया कि निकाय चुनाव में भाजपा को जो शानदार जीत मिली है, वो कार्यकर्ताओं की एकजुटता की बदौलत ही हो पाया है. कार्यकर्ताओं की एकजुटता और मेहनत से ही शानदार परिणाम भाजपा के पक्ष में आए हैं.

“सरकार और संगठन का तालमेल शानदार” : पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से बातचीत के दौरान बडौली ने सरकार और संगठन के तालमेल के विषय में भी बताया कि हरियाणा सरकार और संगठन का तालमेल शानदार है जिसकी वजह से कार्यकर्ताओं में उत्साह है. दो और तीन अप्रैल को समालखा में होने वाले दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की भी बडौली ने दोनों नेताओं को जानकारी दी. बडौली ने बताया कि- इस प्रशिक्षण शिविर में 27 जिलों के जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी और मंडल अध्यक्ष शामिल होंगे.

जेपी नड्डा से भी की थी मुलाकात : बडौली ने कहा कि- प्रशिक्षण शिविर में राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया, प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र नागर और वे खुद भी शामिल होंगे. इसके अलावा केंद्रीय आईटी एवं सोशल मीडिया प्रमुख अमित मालवीय भी प्रशिक्षण शिविर में रहेंगे. पंडित मोहन लाल बडौली ने बताया कि इससे पहले बुधवार को वे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मिले थे और उनसे भी संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की थी.

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 848

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *