राजस्थान

पूरे परिवार को लेकर पीएम हाउस पहुंच गए ये सांसद, पोता-पोती, नाती-नातिन, बेटा-बहू की भी कराई मोदी से मुलाकात

उमाकांत त्रिपाठी।PM Modi & Damodar Agrawal Relationship: राजस्थान के भीलवाड़ा लोकसभा सीट से सांसद दामोदर अग्रवाल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर सपरिवार आमंत्रित किया गया. इस खास मुलाकात में प्रधानमंत्री मोदी ने अग्रवाल और उनके पूरे परिवार का आत्मीय स्वागत किया. मुलाकात के दौरान मोदी और अग्रवाल परिवार के बीच सौहार्द और घनिष्ठ संबंधों की झलक साफ देखने को मिली. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने प्रधानमंत्री से गर्मजोशी से बातचीत की.

 

पीएम नरेंद्र मोदी और सांसद दामोदर अग्रवाल का रिश्ता आज का नहीं बल्कि दशकों पुराना है. दोनों का जुड़ाव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के समय से है. संघ की कार्यशालाओं, प्रवासों और बैठकों के दौरान मोदी और अग्रवाल ने एक साथ कई वर्षों तक काम किया. 1978 में तृतीय वर्ष संघ प्रशिक्षण के दौरान दोनों एक ही कमरे में साथ रहे थे. यहीं से उनकी मित्रता और आत्मीयता की शुरुआत हुई जो आज भी कायम है. संघ कार्यकर्ता के रूप में अग्रवाल भी अपने समर्पण के लिए जाने जाते हैं और यही वजह है कि प्रधानमंत्री मोदी उन पर हमेशा भरोसा जताते हैं. संघ की विचारधारा के प्रति समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा ही वह वजह है जिससे अग्रवाल को राजनीति में इतनी अहम भूमिका मिली.

सांसद दामोदर अग्रवाल ने परिवार संग की पीएम से मुलाकात
दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री आवास पर हुई इस मुलाकात के दौरान सांसद दामोदर अग्रवाल अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचे. उनके साथ उनकी पत्नी, पोते-पोतियां, नाती-नातिन, बेटे-बहू और पुत्री-दामाद मौजूद थे. नरेंद्र मोदी ने पूरे परिवार से आत्मीयता के साथ मुलाकात की. खासकर बच्चों से वे बेहद घुल-मिल गए और उनसे बातचीत कर उनका उत्साह बढ़ाया. इस मुलाकात के दौरान पूरा परिवार भाव-विभोर नजर आया और प्रधानमंत्री से मिलकर सभी काफी खुश हुए. बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला जो प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व से प्रभावित नजर आए.

लोकसभा में अग्रवाल की अहम भूमिका
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सांसद दामोदर अग्रवाल के प्रति अटूट विश्वास उनकी राजनीतिक जिम्मेदारियों में भी साफ झलकता है. वर्तमान में वे लोकसभा में सचेतक की भूमिका निभा रहे हैं. इसके अलावा उन्हें रेलवे स्टैंडिंग कमेटी, प्राकृतिक गैस एवं पेट्रोलियम कमेटी और सांसदों के वेतन-भत्ता संयुक्त समिति का सदस्य बनाया गया है.

Related Posts

पीएम मोदी और राष्ट्रपति से मिलने पहुंचे राजस्थान के राज्यपाल, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

उमाकांत त्रिपाठी।राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने सोमवार को नई दिल्ली में…

1 of 6

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *