दिल्लीन्यूज़भारतहेडलाइंस

पीएम मोदी के ये 10 टिप्स फॉलो किए तो हमेशा रहेंगे फिट एंड फाइन, मोटापे से छुटकारा पाने के लिए बताया ये प्लान

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज, 29 जून 2025 को, अपने चर्चित रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए देशभर के करोड़ों लोगों को संबोधित किया. इस 123वें एपिसोड में वे हमेशा की तरह प्रेरणादायक कहानियों, सामाजिक सरोकारों और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत करते हैं. आज इन्हीं मुद्दों में से एक था फिटनेस.

भारत में मोटापे की दिक्कत तेजी से बढ़ते जा रही है, जो काफी चिंता का विषय बना हुआ है. पीएम मोदी अक्सर हेल्थ जैसे टॉपिक्स पर खुलकर बात करते हैं और लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरुक करने की कोशिश करते हैं. आज के एपिसोड में भी उन्होंने कुछ फिटनेस का मंत्र दिया है।

पीएम मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा “साथियो, अगर हमें अपने सामर्थ्य का विस्तार करना है तो सबसे पहले हमें अपनी Fitness और Wellbeing पर ध्यान देना होगा. वैसे साथियो, फिटनेस के लिए, मोटापा कम करने के लिए मेरा एक सुझाव आपको याद है ना! खाने में 10% तेल कम करो, मोटापा घटाओ. जब आप Fit होंगे, तो जीवन में और ज्यादा Super Hit होंगे.” पीएम मोदी का ये फिटनेस मंत्र आपको अपने डेली रूटीन में जरूर अपनाना चाहिए।

आपको बता दें कि 1 ग्राम तेल में लगभग 9 कैलोरी होती हैं. अगर आप रोजाना के खाने में सिर्फ 10% तेल कम करते हैं, तो हर हफ्ते सैकड़ों कैलोरी बचा सकते हैं. इससे आपका वजन धीरे-धीरे कम हो सकता है, वो भी बिना डाइटिंग के. तेल में सैचुरेटेड और ट्रांस फैट, आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ाते हैं जिससे दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ता है. 10% तेल कम करने से “बुरा कोलेस्ट्रॉल (LDL)” कम हो सकता है और “अच्छा कोलेस्ट्रॉल (HDL)” बढ़ सकता है. जिससे दिल की सेहत सुधरती है।

हेल्थलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, कम तेल वाला खाना अक्सर हल्का और जल्दी पचने वाला होता है. तेल कम करने से एसिडिटी, गैस और कब्ज की शिकायत भी घट सकती है. खासकर बच्चों और बुज़ुर्गों के लिए ये फायदेमंद है. इसके अलावा अधिक तेल वाला खाना खाने से त्वचा पर मुंहासे और बालों में चिपचिपाहट हो सकती है. तेल कम करने से आपकी स्किन ज्यादा क्लियर और बाल ज्यादा स्वस्थ हो सकते हैं।

What's your reaction?

Related Posts

जीजा-साली के रिश्ते ने लिया रॉन्ग टर्न! बहन के घर रहकर कर रही थी उसी का घर बर्बाद, फिर हरदोई में फिर हुआ कांड

उमाकांत त्रिपाठी।यूपी के हरदोई से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां के खदरा…

भाभी-भाभी कहते कहते सौरभ ने बना लिए पड़ोसी पूजा से संबंध, फिर महिला का हुआ पति से मोहभंग, जानें पूरा माजरा

उमाकांत त्रिपाठी।कहते हैं कि शादी के सात फेरे सात जन्मों का साथ निभाने का वादा…

1 of 642

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *