न्यूज़भारतहेडलाइंस

मंडी में पीएम मोदी की चुनावी जनसभा, बोले- हिमाचल सरकार ने केंद्र के भेजे पैसों में भी कर दिया भ्रष्टाचार

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के नाहन व मंडी में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दाैरान उन्होंने इंडी गठबंधन, राज्य की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। पढ़ें पल-पल के पीएम मोदी ने कहा कि हिमाचल में बौद्ध धर्म के बहुत महत्वपूर्ण स्थान हैं। कांग्रेस की सरकार तो इतनी डरपोक थी कि दलाई लामा जी का नाम लेने से डरती थी। मेरी दलाई लामा से अक्सर बात होती है। वह हमारी समृद्ध विरासत के प्रणेता है। भारत बुद्ध का देश है और मोदी सरकार ने जोर-शोर से अपनी इस विरासत का प्रचार-प्रसार किया है। इसका लाभ हिमाचल के पर्यटन को भी होगा।

पीएम मोदी ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
पीएम मोदी ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को सिर्फ धोखा देना व ताला लगाना ही आता है। कहां हिमाचल में लाखों नाैकरियां देने की बात की थी, कहां सर्विस कमीशन पर ताला लगा दिया। इन्होंने कमीशन पर ताला नहीं लगाया, हिमाचल के बेटे, बेटी, नौजवानों के भविष्य पर ताला लगाया है। जयराम ठाकुर ने सैकड़ों संस्थान खोले, उनपर ताला लगा दिया। देश धोखेबाजों को कभी माफ नहीं करता है। हिमाचल के जीवन में कर्मचारी ही बहुत बड़ी जिंदगी है। पूरा परिवार उसके भरोसे चलता है। उस कर्मचारी के साथ कितना बड़ा धोखा हुआ। कर्मचारी महंगाई भत्ते का आज भी इंतजार कर रहा है। आपदा के दाैरान केंद्र से सैकड़ों करोड़ भेजे गए, उसकी भी यहां बंदरबांट हुई। कहा कि इस सरकार का कोई भविष्य नहीं, इसका जाना तय है। पीएम ने कहा कि वे पहला काम यह करेंगे कि आपदा के समय जो पैसे भेजे थे, उस पैसे में कहां-कहां बंदरबांट हुई और किस-किस ने उसकी चोरी की है, सारा खोजकर निकालेंगे और मंडी के लोगों के हाथों में साैंपेंगे। कांग्रेस सरकार इस राज्य को बर्बादी के रास्ते पर लेकर जा रही है, इसे रोकना होगा।

कांग्रेस देश के विकास में रिवर्स गियर लगाना चाहती: मोदी
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कहा कि कांग्रेस को गरीबी, नागरिक समस्याओं से घिरा हुआ भारत पसंद है। कांग्रेस देश के विकास में रिवर्स गियर लगाना चाहती थी। इसलिए कांग्रेस सीएए को खत्म करने, अनुच्छेद 370 को फिर से लगाने की बात कर रही है। मोदी ने समान नागरिकता संहिता का संकल्प लिया है। कांग्रेस इसका विरोध कर रही है। कांग्रेस मुस्लिम पर्सनल लॉ के बहाने शरिया कानून को समर्थन देती है। कहा कि कंगना रणाैत देश की बेटियों की आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करती हैं। कांग्रेस ने मंदिरों का नाम लेकर कंगना के लिए जो बातें कहीं, वह मंडी, हिमाचल की हर बेटी का अपमान है। कांग्रेस का शाही परिवार बेटी विरोधी व महिला विरोधी है। लोग आगे बढ़ते हैं, कांग्रेस उल्टी चलती है। मोदी ने कहा कि बेटियों को खूब पढ़ाएं। उन्हें खुला सुरक्षित माहाैल देने और नई बुलंदियां देना मोदी की गारंटी है। सेना में बेटियों के लिए पहले जो दरवाजे बंद थे, वो हमने खोले दिए। आने वाले पांच साल बेटियों के लिए बुलंद उड़ान के होने वाले हैं।

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 769

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *