दुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

पूरी दुनिया में पीएम मोदी-पुतिन की दोस्ती की चर्चा, इन तस्वीरों को देख ट्रंप को लगेगा झटका

उमाकांत त्रिपाठी।SCO Summit 2025: चीन के तियानजिन में हो रहे SCO समिट 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात ने सबका ध्यान खींच लिया है. दोनों नेताओं की गर्मजोशी भरी तस्वीरें जहां भारत-रूस रिश्तों की मजबूती को दिखाती हैं, वहीं ये नजारे डोनाल्ड ट्रंप के लिए जरूर चुभने वाले साबित हो सकते हैं.

रअसल, डोनाल्ड ट्रंप की निगाहें इस समय भारत, चीन और रूस पर हैं. रूस पर पाबंदियां, भारत पर दबाव और चीन को टैरिफ-प्रतिबंध की धमकी देकर अमेरिका ने अनजाने में ही इन तीनों महाशक्तियों को एकजुट होने के लिए प्रेरित कर दिया है.

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तियानजिन में हो रहे SCO समिट के खास पलों को एक्स पर साझा किया और लिखा, “राष्ट्रपति पुतिन और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ सार्थक चर्चा हुई.

इसके अलावा, वहां से कई तस्वीरें सामने आई, जिसमें से यह तस्वीर चीन के तियानजिन में चल रहे SCO समिट 2025 की अहम झलक है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से गहन चर्चा करते नजर आ रहे हैं.


वहीं, SCO समिट 2025 के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन हाथों में हाथ डाले चलते नजर आ रहे हैं. यह दृश्य भारत-रूस की गहरी दोस्ती और बदलते वैश्विक हालात में दोनों देशों की मजबूत साझेदारी का प्रतीक है.

इस तस्वीर से साफ है कि एशिया के ये तीन महाशक्तिशाली नेता अपनी इस मुस्कान से दुनिया को कूटनीति का बड़ा संदेश दे रहे हैं.

यहां राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाथ थामे नजर आ रहे हैं. यह दृश्य भारत-रूस रिश्तों की गर्मजोशी और वैश्विक चुनौतियों के बीच दोनों देशों की मजबूत साझेदारी का संदेश देता है.

यह पल एशिया की तीन बड़ी ताकतों के बीच बढ़ते रणनीतिक सहयोग और अमेरिका को साझा संदेश का प्रतीक माना जा रहा है.

इसके अलावा, इस तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन हाथों में हाथ डाले आत्मीय बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं. यह पल भारत-रूस रिश्तों की गहराई और बदलते भू-राजनीतिक हालात में दोनों देशों की मजबूत एकजुटता को दर्शा रहा है.

Related Posts

पानी से लड़की का शरीर भिगाया, रंग लगाया.. होली के 3 दिन बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अश्लील वीडियो

खबर इंडिया की। होली के तीन दिन बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…

बस में बैठी लड़की के ब्लाउज के अंदर घूर रहा था बुजुर्ग, लड़की ने शर्मनाक हरकत का बनाया वीडियो, फिर..

खबर इंडिया की। देश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। ताजा…

1 of 727

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *