न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

हमें इंसाफ चाहिए… गृहमंत्री अमित शाह ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि, भावुक हुए पीड़ित परिजन

उमाकांत त्रिपाठी।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी है. अमित शाह उस जगह पर भी गए जहां आतंकियों ने इस कायराना हमले को अंजाम दिया था.आपको बता दें कि इस हमले में 26 लोगों की जान गई है जबकि 20 के करीब लोग घायल बताए जा रहे हैं. आतंकियों की तलाश के लिए इलाके में सेना सघन सर्च ऑपरेशन चला रही है.

आपको बता दें कि- पहलगाम हमले को लेकर पीएम मोदी एक्शन मोड में दिख रहे हैं. उन्होंने इस हमले की सूचना मिलते ही अपने सऊदी अरब के दौरे को बीच में ही छोड़कर स्वदेश वापस लौट आए हैं. बुधवार सुबह उनका विमान दिल्ली हवाई अड्डे पर लैंड किया. मामले की गंभीरता को समझते हुए पीएम मोदी ने बगैर कोई भी वक्त गंवाए एयरपोर्ट पर हाई लेवल बैठक की.

इस बैठक सुरक्षा एजेंसियों के बड़े अधिकारियों के साथ-साथ NSA अजीत डोभाल और विदेश मंत्री एस जयशंकर भी मौजूद रहे. सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी ने इस हमले में शामिल आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने और उनका साथ देने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है. इन सब के बीच भारतीय सेना ने बारामूला में घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकियों को ढेर कर दिया है. पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों की तलाश के लिए पूरे इलाके को घेरकर सघन जांच अभियान चला रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस हमले में 6 आतंकियों के शामिल रहने की भी बात सामने आ रही है.

 

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 869

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *