न्यूज़भारतहेडलाइंस

करनाल में कांग्रेस पर भड़के गृहमंत्री अमित शाह, बोले- कांग्रेस ने सालों तक रोका राम मंदिर का निर्माण

उमाकांत त्रिपाठी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दशहरा ग्राउंड में अंत्योदय महासम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान बीजेपी सरकार की उपलब्धियां गिनवाते हुए अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधा। आपको बता दें कि हरियाणा में बीजेपी की सरकार में 9 साल पूरे हो गए है। इसी उपलक्ष्य में भाजपा सरकार करनाल में ‘अंत्योदय महासम्मेलन’ का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में शामिल होने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करनाल पहुंचे। उन्होंने कहा कि हम हरियाणा की भूमि को प्रणाम करते हैं। आज पांच नई जनकल्याणकारी योजनाएं हैं, उनमें से एक है मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना। देश के लोग सालों से इंतजार कर रहे थे, मांग कर रहे थे और प्रार्थना कर रहे थे कि रामलला को उनका भव्य मंदिर मिले। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद रहे और उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। सीएम खट्टर ने कहा कि, कल ही हरियाणा का 58वां स्थापना दिवस था और अभी 26 अक्टूबर को हमारी सरकार के 9 साल पूरे हुए।

अमित शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना, खट्टर ने की शाह की तारीफ

इस दौरान अमित शाह ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। शाह ने कहा कि- कांग्रेस ने आजादी के बाद सालों तक राम मंदिर का निर्माण को रोक दिया। जनता ने पीएम मोदी को दूसरी बार चुना और फिर उन्होंने इसका भूमिपूजन किया। अब 22 जनवरी 2024 को वह इसकी प्राण प्रतिष्ठा भी करेंगे। मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि इस तीर्थ योजना का लाभ उठाएं और रामलला के दर्शन के लिए जाएं। कार्यक्रम में पहुंचे हरियाण के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने गृहमंत्री की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष का दायित्व हो या फिर गृह मंत्री रहते हुए धारा 370 को हटाना। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने हर जगह आपने ऐतिहासिक फ़ैसले लिए। खट्टर ने कहा कि पहले की सरकार जनता को लूटती भी थी और कूटती भी थी, लेकिन प्रदेश के सभी प्रदेशवासियों को हमने परिवार का हिस्सा मान कर काम किया।

शाह के दौरे से जनता को मिली कई सौगातें

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने पांच नई महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा की। शाह ने हरियाणा को बड़ी सौगात देते हुए पहली योजना मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना, दूसरी योजना हरियाणा आय वृद्धि बोर्ड योजना, तीसरी योजना आयुष्मान भारत चिरायु योजना में 14 लाख परिवारों को जोड़ा जाना, चौथी योजना मुख्यमंत्री अंत्योदय दुग्ध उत्पादन सहकारिता प्रोत्साहन का शुभारंभ और पांचवीं योजना हरियाणा अंत्योदय परिवहन योजना का शुभारंभ किया। अपने भाषण के दौरान सीएम खट्टर ने भी कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने, सामाजिक सुरक्षा पेंशन को 2750 से बढ़ाकर 3000 करने की घोषणा की। रैली के बाद सभी लोगों को मुख्यमंत्री के पते के पोस्ट कार्ड दिए जाने की बात कही, ताकि आम जनता उस पोस्ट कार्ड के जरिए सीधे मुख्यमंत्री से संवाद स्थापित कर सके।

Related Posts

रील बनाने में मशगूल थी शादीशुदा महिला, सीढ़ियों से उतर रहे थे दोनों बच्चे, फिर जो हुआ..!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला…

पत्नी की अश्लील रील्स से परेशान हुआ पति, आई तलाक की नौबत, चंद लाइक्स के चक्कर में बिगड़ा घर.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया के दौर में कंटेंट क्रिएशन तेजी से बढ़ रहा है। हर दिन…

1 of 816

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *