उमाकांत त्रिपाठी। क्या भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जीवन में दूसरी बार पाकिस्तान की यात्रा करेंगे। ये सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि, पाकिस्तान ने आठ सालों में पहली बार किसी भारतीय नेता को आधिकारिक रूप से पाकिस्तान आने का न्योता भेजा है।
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पीएम नरेंद्र मोदी को पाकिस्तान बुलाया है
शिखर सम्मेलन में आए मोदी
शहबाज शरीफ ने पीएम मोदी को अक्टूबर के महीने में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के शिखर सम्मेलन में शामिल होने का आग्रह किया है। पाकिस्तान के अखबार ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ के मुताबिक, रविवार के दिन आधिकारिक सूत्रों ने प्रधानमंत्री मोदी को पाकिस्तान आने का न्योता दिए जाने की जानकारी दी है। सूत्रों के मुताबिक, पीएम शहबाज शरीफ ने 15-16 अक्टूबर को इस्लामाबाद में आयोजित होने वाली एससीओ की बैठक में शामिल होने के लिए पीएम मोदी के साथ-साथ सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों को न्योता भेजा है।
पहले भी दिया था न्योता
पिछली बार पाकिस्तान ने 8 साल पहले 2016 में पीएम मोदी को सार्क (South Asian Association For Regional Cooperation Organisation) की बैठक में आमंत्रित किया था. हालांकि, भारत ने सार्क की बैठक का बहिष्कार कर दिया था जिसके बाद से इसकी बैठक आयोजित नहीं हुई और यह क्षेत्रीय संगठन भी लगभग निष्क्रिय बना हुआ है. भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए माना जा रहा है कि पीएम मोदी एससीओ की बैठक के लिए पाकिस्तान नहीं जाएंगे हालांकि, रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है भारत बैठक में अपना प्रतिनिधि भेज सकता है जैसा कि पहले होता रहा है।














