न्यूज़भारतमनोरंजनहेडलाइंस

भोजपुरी इंडस्टी की सबसे महंगी एक्ट्रेस अंतरा बिस्वास को क्यों मोनालिसा कहते हैं लोग? कहानी जान चौंक जाएंगे.!

खबर इंडिया की।भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री ने मनोरंजन की दुनिया में एक अलग पहचान बनाई है. इस इंडस्ट्री ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, बल्कि कई ऐसे कलाकारों को मौका दिया जिन्होंने अपने असली नामों को पीछे छोड़कर नई पहचान बनाई. इनमें से एक नाम है अंतरा बिस्वास का जिन्हें आज दुनिया मोनालिसा के नाम से जानती है. मोनालिसा आज इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय और हाईएस्ट पेड अभिनेत्रियों में से एक हैं.

मोनालिसा नाम से मशहूर एक्ट्रेस का असली नाम अंतरा बिस्वास है. अंतरा बिस्वास का जन्म 21 नवंबर 1982 को कोलकाता, पश्चिम बंगाल में एक बंगाली हिंदू परिवार में हुआ था. ऐसे में अंतरा बिस्वास कैसे मोनालिसा बनीं इस राज से पर्दा खुद एक्ट्रेस ने उठाया है. मोनालिसा ने बताया कि- जब उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री ली थी तब उस समय अंतरा माली नाम की एक एक्ट्रेस पहले से जमी हुई थीं. कई लोगों ने उन्हें नाम बदलने का सजेशन दिया, लेकिन उन्हें अपने नाम से बहुत प्यार था इसलिए वो ऐसा नहीं करना चाहती थीं. लेकिन न्यूमरोलॉजी में विश्वास करने के कारण वो एक्सपर्ट्स से मिलीं जहां उन्हें कहा गया कि कुछ अलग नाम रखें तब ही फिल्म इंडस्ट्री में वो टिक पाएंगी. इसके बाद उन्होंने अपना असली नाम बदलकर मोनालिसा रख लिया.

जानें- ऐसे हुई करियर की शुरुआत
मोनालिसा ने अपने करियर की शुरुआत छोटे स्तर पर की जब वह उड़िया म्यूजिक वीडियोज में मॉडल के रूप में नजर आईं. उनकी पहली फिल्म 1997 में हिंदी सिनेमा में जयते थी जिसमें उन्होंने ‘आरती’ नाम की एक छोटी भूमिका निभाई. इसके बाद उन्होंने 2001 में दमन जैसी फिल्मों में भी काम किया. लेकिन उन्हें असली पहचान भोजपुरी सिनेमा से मिली. 2004 में अधिकार और तौबा तौबा जैसी फिल्मों ने उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री में स्थापित कर दिया.

मोनालिसा ने भोले शंकर (2008) जैसी फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती और मनोज तिवारी के साथ काम किया जो भोजपुरी सिनेमा में सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बनी. इसके बाद हम बहुबली, सात सहेलियां, देवरा बड़ा सतावेला, और देवरा भइल दीवाना जैसी फिल्मों ने उन्हें भोजपुरी सिनेमा की क्वीन बना दिया. उन्होंने पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, दिनेश लाल यादव, और विक्रांत सिंह राजपूत जैसे भोजपुरी सुपरस्टार्स के साथ काम किया. 125 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों के अलावा, उन्होंने बंगाली, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, और उड़िया फिल्मों में भी अपनी प्रतिभा दिखाई.

बिग बॉस और टीवी की दुनिया में धमाल
2016 में मोनालिसा ने बिग बॉस 10 में हिस्सा लिया जिसने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई. इस शो में उन्होंने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड और भोजपुरी अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत से 17 जनवरी 2017 को शादी रचाई जो बिग बॉस हाउस में पहली बार हुई ऐसी शादी थी. इस जोड़ी ने बाद में नच बलिए, किचन चैंपियन और स्मार्ट जोड़ी जैसे शोज में भी हिस्सा लिया. बिग बॉस के बाद मोनालिसा ने हिंदी टीवी सीरियल्स में भी अपनी छाप छोड़ी. स्टार प्लस के सुपरनैचुरल ड्रामा नजर में उनकी मोहना राठौड़ (डायन) की भूमिका को दर्शकों ने खूब सराहा. इसके अलावा, नमक इश्क का में इरावती वर्मा और बेकाबू में यामिनी रायचंद जैसे किरदारों ने उनकी वर्सेटिलिटी को साबित किया. 2022 में हसरतें वेब सीरीज में शरारत बाई का किरदार निभाने के लिए उन्होंने 30 उपन्यास पढ़े ताकि वह अपने रोल को गहराई से समझ सकें.

 

जानिए- मोनालिसा की लोकप्रियता और लाइफस्टाइल
मोनालिसा को भोजपुरी सिनेमा की सबसे हॉट और हाईएस्ट पेड अभिनेत्रियों में गिना जाता है. वह एक फिल्म के लिए 5 से 7 लाख रुपये और टीवी सीरियल्स के लिए प्रति दिन 50,000 रुपये तक चार्ज करती हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 5.8 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं जो उन्हें भोजपुरी सिनेमा की सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली अभिनेत्री बनाता है. उनकी बोल्ड इमेज, दिलकश अदाएं, और सोशल मीडिया पर एक्टिव प्रजेंस ने उन्हें फैंस का चहेता बना दिया है.

Related Posts

40 साल की शादीशुदा महिला ने बनाई कम कपड़ो में अश्लील रील.. लोग बोले उम्र का तो लिहाज करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक 40 साल की शादीशुदा महिला की रील तेजी से वायरल…

1 of 800

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *