न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

बीजेपी को कैसे मिला पिछड़ा-ओबीसी समुदाय का समर्थन, मोदी सरकार आने के बाद बढ़ा वोट बैंक.?

उमाकांत त्रिपाठी।एक वक्त था जब बीजेपी का कोर वोट बैंक (BJP Vote Bank) सिर्फ सवर्ण माने जाते थे. बीजेपी का नाम आते ही सबके जहन में पहला ख्याल हाई कास्ट का ही आता था. ऐसा माना जाता था कि बीजेपी को मुख्य वोटर सिर्फ हाई कास्ट ही हैं. लेकिन ऐसा नहीं है. बीजेपी को पिछड़ा-ओबीसी समुदाय से भी खूब समर्थन मिल रहा है. बीजेपी के खाते में पिछड़ा-ओबीसी वोट बैंक (BJP OBC Vote Bank) लगातार बढ़ता जा रहा है. साल 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद बीजेपी के पिछड़ा-ओबीसी वोट बैंक में अच्छा खासा इजाफा हुआ है.

इसका सबसे बड़ा कारण ये है कि पीएम मोदी ने सत्ता में आने के बाद इस वर्ग के लिए उन्होंने खूब काम किया है. उनके हर छोटे-छोटे मुद्दे पर उन्होंने बखूबी ध्यान दिया है. विकास योजनाओं से लेकर उनके हितों तक, हर चीज पर पीएम मोदी का फोकस रहा है. ताकि ये वर्ग खुद को अलग-थलग महसूस न करे. साल 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि वह खुद भी पिछड़ा वर्ग से ताल्लुक रखते हैं. बीजेपी के इस वोट बैंक में इजाफा होने का ये भी बड़ा कारण माना जा सकता है. बीजेपी का ओबीसी वोट बैंक बढ़ने का दूसरा बड़ा कारण ये भी है कि उन्होंने लोकसभा चुनावों में ज्यादा से ज्यादा ओबीसी उम्मीदवारों पर दाव लगाया था. इस भरोसे को कायम रखते हुए वह जीतकर लोकसभा भी पहुंचे. ओबीसी वोटर्स बढ़ने की ये भी एक बड़ी वजह रही है.

जानिए- देश में कितना है OBC वोट ?
मंडल आयोग ने देश में ओबीसी की संख्या 52 प्रतिशत बताई थी. जबकि राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण कार्यालय ने 41 प्रतिशत ओबीसी होने की बात कही थी. हालांकि दोनों के आंकड़ों में विरोधाभास है. अगर बात बिहार जाति जनगणना की करें तो इसके मुताबिक, राज्य में ओबीसी की संख्या 63 प्रतिशत है.

जानें-कैसे बढ़ा BJP का OBC वोट बैंक?
बीजेपी को ओबीसी का सबसे ज्यादा समर्थन मिला है. साल 1971 (भारतीय जनसंघ के दिनों में) 7 प्रतिशत से तेजी से बढ़कर 1996 में यह 19 प्रतिशत हुआ. साल 2019 में दोगुने से ज्यादा बढ़कर यह 44 प्रतिशत पर पहुंच गया.

Related Posts

40 साल की शादीशुदा महिला ने बनाई कम कपड़ो में अश्लील रील.. लोग बोले उम्र का तो लिहाज करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक 40 साल की शादीशुदा महिला की रील तेजी से वायरल…

1 of 797

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *