अपराधन्यूज़भारतराज्यहेडलाइंस

UP में दिनदहाड़े पति ने पत्नी के आशिक को गोलियों से भूना, हत्या कर बोला- ‘जिसकी बीवी धोखा दे मुझे बताओ, मैं मारूंगा’

खबर इडिया की।Uttar Pradesh News: मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामराज कस्बे में बुधवार दोपहर प्रदीप नामक व्यक्ति ने सुरेंद्र उर्फ सुनील की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी. आरोपी ने पुरानी रंजिश और प्रेम प्रसंग का बदला लेने के लिए सनातन धर्म मंदिर के सामने इस वारदात को अंजाम दिया. मोटरसाइकिल पर आए हमलावर ने सुरेंद्र की कमर और कनपटी पर पिस्टल सटाकर तीन गोलियां मारीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर खुद को जिम्मेदार बताया और पुलिस प्रशासन को चुनौती देते हुए फरार हो गया.

बीच बाजार सरेआम कत्ल और सीसीटीवी फुटेज रामराज के मुख्य बाजार में दोपहर करीब 1:45 बजे जगजीवन पुरी निवासी सुरेंद्र अपनी बाइक से गुजर रहे थे. तभी नकाबपोश हमलावर ने पीछे से हमला कर दिया. सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि गोली लगते ही सुरेंद्र सड़क पर गिरे और हमलावर ने पास आकर दोबारा गोली मारी. घायल को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बाजार में अफरा-तफरी मच गई और भारी पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी.

डेढ़ साल पुरानी रंजिश और कोर्ट मैरिज का विवाद बताया जा रहा है कि मृतक सुरेंद्र का आरोपी प्रदीप की पत्नी के साथ प्रेम संबंध था. लगभग डेढ़ साल पहले वह महिला अपने पति का घर छोड़कर सुरेंद्र के साथ फरार हो गई थी. दोनों ने कोर्ट मैरिज भी कर ली थी और साथ रह रहे थे. इसी बात से नाराज प्रदीप ने बदला लेने की कसम खाई थी. बुधवार को मौका मिलते ही उसने सुरेंद्र को खत्म कर दिया.

हत्यारे का ‘डेथ वीडियो’ और पुलिस को चुनौती वारदात के बाद आरोपी प्रदीप ने 4 मिनट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया. इसमें उसने अपनी इंस्टाग्राम आईडी ‘मौत का खौफ 302’ का जिक्र किया और कहा कि उसने अपना बदला ले लिया है. आरोपी ने अपनी पत्नी और कुछ पुलिसकर्मियों को भी जान से मारने की धमकी दी. वीडियो में वह हथियार दिखाते हुए कह रहा है कि वह ढाई मीटर का कफन साथ लेकर चल रहा है और उसे अपनी मौत की परवाह नहीं है. अपने वीडियो में वह कहता है कि जिस किसी की भी बीवी उसे धोखा दे वो मुझे बताओ, मैं उसे मारूंगा.

एसपी का बयान मेरठ के एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि मृतक सुरेंद्र उर्फ सुनील के परिजनों की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में दबिश दे रही हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हुए कबूलनामे वाले वीडियो की भी सत्यता की जांच की जा रही है. आरोपी ने वीडियो में कुछ पुलिसकर्मियों पर उसे हथियार उठाने के लिए मजबूर करने का आरोप भी लगाया है, जिसकी विभाग गहराई से जांच कर रहा है.

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 842

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *