अपराधन्यूज़भारतमनोरंजनहेडलाइंस

मैं खुद शादाब जकाती के पास जाती हूं, पैसा मिलता है…’ पति के गंभीर आरोपों पर पत्नी का करारा जवाब

खबर इंडिया की।10 रुपये वाला बिस्कुट कितने का है जी पूछकर सोशल मीडिया पर अलग ही पहचान बना चुके शादाब जकाती एक बार फिर विवादों में हैं. इस बार वजह कोई वीडियो कंटेंट नहीं, बल्कि उनके साथ काम करने वाली महिला और उसके पति के बीच का विवाद है. शादाब के साथ काम करने वाली महिला का पति थाने पहुंचकर फूट-फूटकर रोने लगा और अपनी ही पत्नी पर जान से मरवाने की साजिश रचने का आरोप लगाने लगा.

इंचौली थाने पहुंचे खुर्शीद उर्फ सोनू की हालत बेहद खराब थी. थाने के भीतर और बाहर मौजूद लोगों के सामने वह बार-बार यही कहता नजर आया कि उसकी पत्नी उसे जान से मरवाना चाहती है. उसने पुलिस से खुद और अपने बच्चों की सुरक्षा की गुहार लगाई. वह कहता है कि उसकी पत्नी बिना बताए घर से चली जाती है और यूट्यूबर शादाब जकाती के साथ वीडियो बनाने के बहाने कई-कई दिनों तक बाहर रहती है. खुर्शीद का आरोप है कि उसकी पत्नी शादाब के कहने पर उसे धमकाती है, गालियां देती है और बार-बार तलाक व थाने की धमकी देती है.

खुर्शीद का कहना है कि- वह दिल का मरीज है, उसकी तबीयत अक्सर खराब रहती है, इसके बावजूद पत्नी उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करती है. वायरल वीडियो में वह कहता सुनाई देता है कि मेरी बीवी को मेरी कोई परवाह नहीं है. शादी के बाद भी उसके कई लोगों से रिश्ते रहे, मैंने सबकुछ नजरअंदाज किया. अब यह जकाती के साथ लगी हुई है. जकाती इसे तीन-तीन,चार-चार दिन के लिए ले जाता है. मैंने रोका तो कहने लगी, तू मर जा, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता. खुर्शीद का दावा है कि कुछ दिन पहले उसकी पत्नी ने देहरादून जाने की बात कही थी. जब उसने विरोध किया तो पत्नी ने झूठ बोला कि वह थाने में बैठी है. बाद में उसे शक हुआ कि उसके खिलाफ कोई साजिश रची जा रही है. उसका कहना है कि उसे जान से मारने की तैयारी हो रही है और इसमें कई लोग शामिल हैं.

पत्नी का पलटवार: मैं काम करती हूं, कोई अफेयर नहीं पति के आरोपों के बाद महिला इरम ने भी अपना वीडियो जारी किया और साफ शब्दों में सभी आरोपों को गलत बताया. इरम ने कहा कि- वह शादाब जकाती के साथ सिर्फ काम करती है और इसके बदले उसे मेहनताना मिलता है. इरम का कहना है कि उसके पति खुर्शीद उसे लगातार मारपीट कर परेशान करते थे और पैसे की मांग करते थे. उसने बताया कि- चार बच्चों की जिम्मेदारी उसके कंधों पर है और घर चलाने के लिए वह काम करने को मजबूर है. इरम ने कहा मैं शादाब के साथ वीडियो बनाती हूं, उसका पैसा मिलता है. इसमें कोई गलत बात नहीं है. मेरे पति को यही बर्दाश्त नहीं हो रहा. वह मुझे मारते थे, गालियां देते थे. मैं अपने बच्चों का पेट पालने के लिए काम कर रही हूं.

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 780

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *