न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

असम को मिलेगी नए IIM की सौगात, गृहमंत्री अमित शाह बोले- ये पूर्वोत्तर में शिक्षा का नया सवेरा

उमााकांत त्रिपाठी।पूर्वोत्तर भारत, खासकर असम के युवाओं के लिए एक ऐतिहासिक और गर्व का क्षण आया है। संसद में असम में नए भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) की स्थापना से जुड़ा विधेयक पारित हो गया है। इस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खुशी जाहिर करते हुए इसे पूर्वोत्तर के लिए एक नए युग की शुरुआत बताया। गृह मंत्री शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा,कि- पूर्वोत्तर, विशेषकर असम के युवाओं के लिए एक नया सवेरा आया है। संसद में असम में आईआईएम की स्थापना का बिल पारित होने पर मैं इस क्षेत्र की जनता को हार्दिक बधाई देता हूं।

शाह ने एक्स पर लिखा पोस्ट
शाह ने एक्स पोस्ट में लिखा,कि- पीएम मोदी का सपना है कि- पूर्वोत्तर को शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योगों का एक मजबूत केंद्र बनाया जाए। ऐसा केंद्र, जहां के लोगों को पढ़ाई या इलाज के लिए देश के दूसरे हिस्सों में पलायन न करना पड़े, बल्कि दूसरे राज्यों के लोग इस क्षेत्र में आएं और यहां की उत्कृष्ट सुविधाओं का लाभ उठाएं। पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर के लिए जो दृष्टिकोण तय किया गया था, वह अब हकीकत में बदल रहा है। अब यह क्षेत्र देश के प्रतिभाशाली युवाओं को कुशलता और पेशेवर योग्यता में विश्वस्तरीय बनाएगा।’

Related Posts

1 of 857

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *