अपराधन्यूज़भारतराज्यहेडलाइंस

आशिक के साथ आधे कपड़ों में बिस्तर पर थी बेटी.. मां-बाप ने अपनी आंखों से देखा नजारा, फिर…

उमाकांत त्रिपाठी।उत्तर प्रदेश के एटा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां प्रेम संबंधों के चलते एक प्रेमी युगल की प्रेमिका के परिजनों ने बेरहमी से हत्या कर दी. दरअसल प्रेमिका के परिजनों ने बेटी और प्रेमी युवक को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था. इसके बाद युवती के परिजन भड़क गए और उन्होंने पहले प्रेमी दीपक पर धारदार हथियार से वार करना शुरू कर दिया. इस दौरान उसकी मौत हो गई तो वहीं युवती भी मर गई.

जानिए- क्या है पूरा मामला?
ये पूरा मामला एटा के जैथरा थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी सुहागपुर से सामने आया है. यहां रहने वाली युवती से मिलने उसका प्रेमी दीपक आया. मगर युवती के परिजनों ने दीपक के साथ अपनी बेटी को आपत्तिजनक हालत में देख. इसके बाद गुस्से में आकर युवती के परिजनों ने दीपक के साथ मारपीट शुरू कर दी. इसी बीच धारदार हथियार से उसपर ताबड़तोड़ हमले करके, उसकी निर्मम हत्या कर डाली. आपको बता दें कि- घटना के बाद युवती के परिजन फरार हो गए हैं.

SSP एटा ने की मामले की जांच
सूचना मिलते ही जैथरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर, उन्हें पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया. घटना की गंभीरता को देखते हुए खुद एसएसपी एटा श्याम नारायण सिंह खुद मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां उन्होंने प्रेमी दीपक के शव का बारीकी से जांच की.

जानें- पुलिस ने क्या बताया
इस पूरे मामले को लेकर (एसएसपी एटा) श्याम नारायण सिंह ने कहा, मामले की गहनता से जांच की जा रही है. मामला ऑनर किलिंग जैसा लग रहा है. दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा.फिलहाल, पुलिस ने मृतक युवती के माता-पिता को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ शुरू कर दी है. दूसरी तरफ परिवार के अन्य सदस्य और संभावित आरोपी अभी फरार हैं. फिलहाल, पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 अक्‍टूबर से बदल जाएंगे FD के सारे नियम, आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर, जानिए ‘A to Z’ डिटेल

खबर इंडिया की।हर महीने की शुरुआत में बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र से जुड़े कई…

1 of 973

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *