अपराधन्यूज़भारतराज्यहेडलाइंस

कानूनी सलाह देते-देते… दिल दे बैठे वकील साहब, MP की महिला ने रील से बनाया दीवाना, फिर जो हुआ वो माथा घूमा देगा

उमाकांत त्रिपाठी।प्यार, भरोसा और नजदीकी का रिश्ता… और फिर उसी के जरिए बिछाया गया जाल. हनी ट्रैप के मामलों में अक्सर शिकार को देर से समझ आता है कि वह फंस चुका है. तब तक या तो उसे भारी नुकसान हो चुका होता है या वह मदद के लिए पुलिस तक पहुंचता है. इंदौर में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां एक वकील एक महिला के जाल में इस तरह उलझे कि उनका पूरा कानूनी अनुभव बेअसर साबित हुआ. आइए समझते हैं पूरी कहानी.

पति से तलाक के लिए कानूनी सलाह लेने पहुंची महिला यह मामला इंदौर के बाणगंगा थाना इलाके का है. एक महिला अपने पूर्व पति से चल रहे तलाक विवाद के सिलसिले में कानूनी सलाह लेने वकील के पास पहुंची. उसने मदद मांगी तो वकील ने केस की जानकारी लेकर बातचीत शुरू की. धीरे-धीरे संपर्क बढ़ा. इसी दौरान महिला ने अपने वर्तमान पति और उसके कुछ साथियों को भी बातचीत के दायरे में जोड़ दिया. कुछ समय बाद वकील पर दबाव बनाया जाने लगा.

दो शादी कर चुकी है महिला शिकायत के अनुसार महिला ने फोन पर फर्जी वीडियो तैयार करने की बात कही और उसी आधार पर वकील को डराना शुरू किया. इसके बाद महिला और उसके सहयोगियों ने कथित तौर पर ब्लैकमेल करते हुए लाखों रुपये की मांग रखी. लगातार धमकियों और दबाव से परेशान होकर वकील ने आखिरकार पुलिस से शिकायत की. केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया. प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि महिला पहले दो शादियां कर चुकी है और उस पर पहले भी ऐसे आरोप लग चुके हैं.

इंस्टाग्राम पर रील बनाकर लोगों से जुड़ती थी जांच में यह भी पता चला कि महिला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थी. वह इंस्टाग्राम पर रील बनाकर लोगों से जुड़ती थी और उनसे संपर्क बढ़ाती थी. पुलिस को आशंका है कि- इसी तरीके से और लोगों को भी निशाना बनाया गया हो सकता है. फिलहाल, आरोपी महिला से पूछताछ जारी है, जबकि उसके दो साथी फरार बताए जा रहे हैं. उनकी तलाश के लिए अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है.

महिला ने दी थी वीडियो वायरल करने की धमकी पुलिस के मुताबिक, महिला ने वकील को झूठे केस में फंसाने और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी. बदले में मोटी रकम मांगी गई. जब पैसे देने से इनकार किया गया तो दबाव और बढ़ा दिया गया. लगातार ब्लैकमेलिंग से तंग आकर वकील ने पुलिस की मदद ली. तकनीकी जांच और जुटाए गए सबूतों के आधार पर गिरफ्तारी की गई. पुलिस ने लोगों को सावधान रहने, अनजान लोगों से ऑनलाइन बातचीत में सतर्कता बरतने और किसी भी तरह की ब्लैकमेलिंग की सूचना तुरंत देने की सलाह दी है. यह मामला सोशल मीडिया के जरिए होने वाले हनी ट्रैप के खतरे को फिर सामने लाता है और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है.

 

Related Posts

OYO में गर्लफ्रेंड संग ठहरा था शख्स, सेक्स पावर वाली गोलियां खाने से हुई मौत, 12 मार्च को थी बेटे की शादी

खबर इंडिया की। हरियाणा के गुरुग्राम से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां…

देवर-भाभी की होली का अश्लील वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा, वीडियो देख बोले- बेशर्म

खबर इंडिया की। होली के त्योहार के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो…

बस में बैठी लड़की के ब्लाउज के अंदर घूर रहा था बुजुर्ग, लड़की ने शर्मनाक हरकत का बनाया वीडियो, फिर..

खबर इंडिया की। देश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। ताजा…

उत्तरप्रदेश में सामने आया चौंकाने वाला मामला , 13 और 14 साल की दो लड़कियां बनीं मां, वजह जान चौंक जाएंगे

खबर इंडिया की।रबस्ती जिले में दो नाबालिग बेटियों के साथ हुए बलात्कार और उनके मां…

गर्लफ्रेंड संग शराब पार्टी कर रहा था शादीशुदा कॉन्स्टेबल, पत्नी का फोन आया तो प्रेमिका ने मारी खुद को गोली, फिर..

उमाकांत त्रिपाठी।ग्रेटर नोएडा में दिल्ली पुलिस के एक कॉन्स्टेबल की गर्लफ्रेंड ने…

होली पार्टी में नशे में डूबी लड़कियों का वीडियो वायरल, कम कपड़ों में डांस और सिगरेट का कश लगाती दिखी

खबर इंडिया की। होली के त्योहार के दौरान देशभर से कई तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर…

1 of 760

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *