क्रिकेटन्यूज़भारतहेडलाइंस

टीम इंडिया के लिए खुशखबरी: लॉर्ड्स टेस्ट में होगी बुमराह की वापसी, वॉशिंगटन सुंदर की जगह स्क्वाड में आएगा ये खिलाड़ी

खबर इंडिया की।एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 1-1 की बराबरी पर है। भारत ने बर्मिंघम टेस्ट को 336 रन से जीतकर वापसी की। इससे पहले भारत को लीड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने 5 विकेट से हराया था। 5 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला लॉर्ड्स में 10 से 14 जुलाई तक खेला जाएगा।
क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले इस मैदान की पिच आमतौर पर तेज गेंदबाजों के लिए मददगार होती है, लेकिन पिछले महीने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के आखिरी तीन दिन बैटर्स को भी मदद मिली थी।

लॉर्ड्स की पिच का बिहेवियर पिछले मैच से समझिए…
साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलियन बॉलर्स के खिलाफ 3 सेशन में 282 रन का टारगेट चेज करके वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का टाइटल जीता। 11 से 14 जून के बीच खेले गए इस मुकाबले के शुरुआती ढाई दिनों में तीन पारियां खत्म हो गईं। इसके बाद पिच बल्लेबाजी के लिए आसान होती गई। भारत-इंग्लैंड तीसरे टेस्ट के लिए भी इसी तरह के कंडीशंस देखने को मिल सकती हैं।

लॉर्ड्स टेस्ट के लिए दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
बैटिंग में बदलाव की गुंजाइश नहीं, 4 बैटर्स 200+ रन बना चुके भारतीय बैटिंग ऑर्डर में बदलाव की गुंजाइश न के बराबर है। सीरीज में चार भारतीय बैटर्स 200 से ज्यादा रन बना चुके हैं। ओपनर्स अच्छी शुरुआत दे रहे हैं। पिछले दो मैचों में भारत की ओपनिंग जोड़ी 456 रन बना चुकी हैं। यशस्वी जायसवाल ने एक शतक और एक फिफ्टी के सहारे 220 रन बनाए हैं, जबकि केएल राहुल ने 236 रन बनाए हैं। उनके नाम भी एक शतक और एक अर्धशतक है।

 

ऑलराउंडर्स में एक बदलाव संभव, सुंदर की जगह शार्दूल को मौका रवींद्र जडेजा ने बर्मिंघम टेस्ट की पहली पारी में 89 और नाबाद 69 रन बनाए थे। वॉशिंगटन सुंदर ने 42 रन बनाए थे। उन्होंने दूसरी पारी में अहम मौके पर बेन स्टोक्स का विकेट दिलाया था। WTC फाइनल में लॉर्ड्स की पिच का बिहेवियर देखते हुए स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर की जगह शार्दूल ठाकुर को मौका दिया जा सकता है।

बुमराह का खेलना तय, प्रसिद्ध ड्रॉप होंगे पिछला मैच जीतने के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने लॉर्ड्स टेस्ट में जसप्रीत बुमराह के खेलने की पुष्टि की है। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा की जगह लाया जा सकता है। प्रसिद्ध पिछले मैच में 111 रन देकर एक भी विकेट ही ले सके थे। मोहम्मद सिराज दूसरे और आकाश दीप तीसरे पेसर होंगे। शार्दूल ठाकुर 5वें पेसर होंगे।

जानिए- दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्‌डी, वॉशिंगटन सुंदर/शार्दूल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और आकाश दीप।

इंग्लैंड : बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गॉस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर और शोएब बशीर।

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 784

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *