दुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

इन आतंकियों की वजह से इस्लाम हो रहा था बदनाम… भारत की स्ट्राइक पर गदगद हुए मुसलमान, सड़कों पर तिरंगा लेकर निकले लोग;

उमाकांत त्रिपाठी।जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले से पूरे देश में गम और गुस्सा का माहौल था, भारतीय सेना ने इसका बदला लेते हुए देशवासियों को गौरवान्वित किया है. आधी रात भारतीय सेना ने पीओके में घुसकर पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक किया है. इस हमले में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं. सेना की इस कार्रवाई से देशभर में जश्न का माहौल है. जैसे ही दुश्मन देश पर भारतीय सेना के हमले की खबर लोगों को हुई, लोग हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर उतर आए.

भारतीय सेना की एयर स्ट्राइक पर लोग जश्न मना रहे हैं, आतिशबाजी और ढोल की थाप पर झूम रहे हैं. देश ‘भारतीय सेना जिंदाबाद’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंज रहा है. कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक भारतीय सेना की बहादुरी की चर्चा हो रही है. संगम नगरी प्रयागराज में लोगों ने हाथों में तिरंगा लिए आतिशबाजी की. मुस्लिम समाज के लोग गदगद हैं. ऑल इंडिया सूफी सज्जादानशीन काउंसिल के चेयरमैन ने सैन्यकर्मियों के साहस को सलाम किया.

प्रयागराज-मथुरा से लेकर लखनऊ तक जश्न…
भारतीय सेना की एयर स्ट्राइक पर उत्तर प्रदेश में लोग जश्न मना रहे हैं. इस खुशी में धार्मिक नगरी मथुरा में दिनेश फलाहारी ने मिठाई बांटी. उन्होंने कहा कि- आज भारत ने अपनी ताकत का सिर्फ अभी छोटा सा ट्रेलर दिखाया है. संगम नगरी प्रयागराज में श्रृंगवेरपुर धाम के पीठाधीश्वर शांडिल्य महाराज ने इस कार्रवाई की सराहना की है. यहां लोगों ने जमकर आतिशबाजी की. राज्य की राजधानी लखनऊ में भी लोग जश्न में डूबे हुए हैं. 1090 चौराहे पर विश्व हिंदू रक्षा परिषद के कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा और सनातनी झंडा लेकर खुशी मनाई.

महिलाओं ने दिखाया जोश
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मॉर्निंग वॉक पर आईं महिलाओं ने पाकिस्तान पर गुस्सा उतारा. उन्होंने कहा कि-  भारत की बेटी अगर हाथो में चूड़ी पहन सकती हैं, तो हाथो में बेलन और डंडा उठाकर पाकिस्तान से लड़ भी सकती हैं. उन्होंने पाकिस्तान पर हुई कार्रवाई को सही बताते हुए कहा कि वो पाकिस्तान के खिलाफ हथियार उठाने को तैयार हैं.

मुस्लिम समाज ने मनाया जश्न
भारतीय सेना की एयर स्ट्राइक पर मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मुस्लिम समाज के लोगों ने जश्न मनाया. वह तिरंगा झंडा लेकर महाराज बाड़े पर निकले. तिरंगे के साथ जमकर नारेबाजी की. मुस्लिम समाज के लोगों ने कहा, कि- आतंक का अंत हो रहा है, हम खुश हैं. इन आतंकियों की वजह से इस्लाम बदनाम हो रहा था.” उन्होंने कहा, “इन आतंकियों को ठिकाने लगाने का काम मोदी सरकार कर रही है. आने वाले वक्त में चुन चुन कर पाकिस्तान में छुपे हुए आतंकियों को मारा जाएगा.

मुस्लिम शिया धर्म गुरु बोले- ‘जवानों को सलाम’
देवरिया में सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत पीओके में आतंकी ठिकानों को मिट्टी में मिलाने के बाद यहां के लोगों में खुशी का माहौल है. लोगों ने पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया है. इस शौर्य और पराक्रम के लिए भारतीय सेना का धन्यवाद किया. पीओके पर एयर स्ट्राइक पर मुस्लिम शिया धर्म गुरु मौलाना यासूब अब्बास ने कहा, कि- जिस तरह हिंदुस्तान ने पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक की है और 9 आतंकी ठिकानो पर हमला किया है, मै भारतीय सेना और जवानों को सलाम करता हूं.

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 872

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *