दुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

ऑपरेशन सिंदूर के दिन बिहार में जन्मी बेटी, नाम रखा ‘सिंदूरी’… परिजन बोले- बनाएंगे सेना में अफसर

उमाकांत त्रिपाठी।भारत की ओर से पाकिस्तान में की गई एयर स्ट्राइक “ऑपरेशन सिंदूर” का शोर अब सोशल मीडिया से लेकर आम जनता के दिलों तक गूंज रहा है. देश में हर ओर ऑपरेशन सिंदूर की चर्चा हो रही है. देशप्रेम की इसी भावना से प्रेरित होकर कटिहार में एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां एक बेटी का जन्म होने पर उसके परिजनों ने उसका नाम सिंदूरी रखा है.

 

परिजनों का कहना है कि-  जिस दिन ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया गया, उसी दिन बेटी का जन्म हुआ है. परिवार वालों का सपना है कि वह बेटी को देश की सेवा के लिए सेना में अफसर बनाएंगे. जानकारी के मुताबिक, जिले के कुर्सेला के रहने वाले संतोष मंडल और राखी कुमारी ने अपनी नवजात बेटी का नाम सिंदूरी रखा है.

बेटी का नाम रखा ‘सिंदूरी’

भारतीय सेना ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेते हुए पीओके में एयर स्ट्राइक की. इस अभियान को सेना ने ऑपरेशन सिंदूर का नाम दिया. जिस दिन ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया गया, उसी दिन संतोष मंडल के घर बेटी ने जन्म लिया. परिवार को ये पल इतना खास लगा कि उन्होंने इस ऐतिहासिक दिन को बेटी के नाम से जोड़ दिया. परिजनों ने कहा कि पाकिस्तान पर यह शुरुआती विजय और उसी दिन बेटी का जन्म, दोनों ही उनके लिए गौरव का विषय हैं.

परिजनों ने जताई खुशी

परिजनों का कहना है कि-  घर में दो खुशी एक साथ आई हैं, एक बेटी का जन्म और दूसरा पाकिस्तान पर हमला. उनका कहना है कि-  वह अपनी बेटी को फौज में शामिल कराएंगे, जिससे वह देश की सेवा करेगी. ऑपरेशन सिंदूर के बाद सेना के साथ आम भारतीय भी खुद को जुड़ा हुआ महसूस कर रहे हैं. यह लम्हा सिर्फ एक नामकरण नहीं, देशभक्ति और भावनात्मक जुड़ाव की एक मिसाल बन गया है. देशभक्ति के इस रंग में रंगी सिंदूरी अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है.

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 914

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *