क्रिकेटहेडलाइंस

वर्ल्डकप में पांचवीं जीत, शमी ने खोला पंजा; फिर भी निराश क्यों हैं भारतीय फैंस?

खबर टीम इंडिया की। भारतीय टीम का वर्ल्डकप में जीत का सिलसिला बरकरार है। भारत ने अपनी पांचवी जीत दर्ज करते हुए न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया। इसके साथ ही भारत ने आईसीसी इवेंट में न्यूजीलैंड से पुरानी सभी हार का बदला भी चुकता कर दिया। इस मैच के हीरो विराट कोहली और मोहम्मद शमी रहे। कोहली ने जहां अपना फॉर्म बरकरार रखते हुए 95 रनों की शानदार पारी खेल तो वहीं मोहम्मद शामी ने 5 विकेट लेकर न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। इस जीत के साथ ही भारत ने 20 साल का इतिहास बदल दिया।

मिस हुआ विराट का शतक तो मायूस हो गए फैंस
भारतीय पारी के 47वें ओवर में विराट कोहली 95 रन बनाकर खेल रहे थे। इंडिया को 5 रनों की दरकार थी, तो वहीं कोहली भी शतक से सिर्फ 5 रन ही दूर थे। विराट कोहली ने छक्के के लिए हवा में शॉट खेला लेकिन वो कैच आउट हो गए। आउट होने के बाद जहां विराट कोहली निराश नजर आए तो वहीं फैंस भी मायूस हो गए। हालांकि रवींद्र जडेजा ने चौका लगाकर भारत को शानदार जीत दिला दी। इस जीत के हीरो रहे विराट अपने 49वें शतक से जरूर चूक गए। सोशल मीडिया पर फैंस ने कई तरह का रिएक्शन देते हुए कोहली की इस पारी को नायाब बताया है।

धर्मशाला में चेज हुआ सबसे बड़ा टारगेट
दूसरा रिकॉर्ड धर्मशाला स्टेडियम का सबसे बड़ा टारगेट चेज का है। दरअसल, इस मैच में कीवी टीम ने 274 रनों का बड़ा टारगेट सेट किया था। इसके जवाब में भारतीय टीम ने 48 ओवर में 6 विकेट गंवाकर मैच अपने नाम कर लिया है। यह भारतीय टीम ने धर्मशाला स्टेडियम का सबसे बड़ा टारगेट चेज कर इतिहास रचा है। इससे पहले धर्मशाला में 227 रनों का सबसे बड़ा टारगेट चेज हुआ था। जनवरी 2013 में खेले गए उस मैच में भारतीय टीम के खिलाफ इंग्लैंड ने 47.2 ओवर में 3 विकेट गंवाकर यह टारगेट चेज करते हुए मैच जीता था।

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 596

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *