दिल्लीन्यूज़भारतहेडलाइंस

देश के 3 राज्यों को मोदी की सौगात: MP के बाद बिहार और असम जाएंगे पीएम मोदी, किसानों को देंगे ये बड़ा तोहफा

उमाकांत त्रिपाठी। पीएम नरेंद्र मोदी आज तीन राज्यों के दौरे पर हैं। मध्यप्रदेश में दो दिवसीय दौरे के बाद पीएम मोदी बिहार के पूर्णिया और भागलपुर, फिर असम दौरे पर जाएंगे। एक दिन पहले ही पीएम, कैंसर इंस्टीट्यूट का शिलान्यास करने बागेश्वर धाम पहुंचे थे। आज यानी 24 फरवरी को पीएम ने भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन किया। इसके बाद पीएम मोदी तीनों राज्यों में आयोजित अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

पीएम मोदी ने किया GIS का उद्घाटन
पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 का बतौर मुख्य अतिथि उद्घाटन किया। इस समिट के दौरान फार्मा, मेडिकल डिवाइस, परिवहन, कौशल विकास, पर्यटन और एमएसएमई के साथ ही अंतरराष्ट्रीय सत्र भी होंगे। इनमें ग्लोबल साउथ के साथ ही लैटिन अमेरिका, कैरेबियन सत्र भी शामिल होंगे। मध्य प्रदेश को निवेश के मोर्चे पर ग्लोबल हब के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित इस समिट के दौरान ऑटो, टेक्सटाइल एंड फैशन और वन डिस्ट्रिक्ट- वन प्रोडक्ट को लेकर प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी।

बिहार से मिलेगी किसानों को सौगात
पीएम मोदी मध्य प्रदेश के बाद बिहार पहुंचेंगे. पीएम मोदी पूर्णिया पहुंचेंगे जहां से हेलीकॉप्टर के जरिये उनके भागलपुर जाने का कार्यक्रम है. पीएम मोदी इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी करेंगे. किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त में 9 करोड़ 80 लाख किसानों के खाते में 22 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाने हैं जिसमें 76 लाख लाभार्थी बिहार के हैं जिनके खाते में 1600 करोड़ रुपये पहुंचेंगे.

बिहार को मिलेगा ये तोहफा
पीएम मोदी लोकसभा चुनाव के बाद अपने तीसरे बिहार दौरे के दौरान राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत मोतिहारी में विकसित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर इंडिजिनस ब्रीड्स का उद्घाटन भी करेंगे. इस कार्यक्रम के लिए जो द्वार बनाए गए हैं, उनके नाम भी फल और कृषि उत्पादों के नाम पर ही रखे गए हैं. कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे.

असम में एडवांटेज असम 2.0 शिखर सम्मेलन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार से असम रवाना हो जाएंगे. दो दिन के असम दौरे के पहले दिन पीएम मोदी गुवाहाटी के सरुसजाई स्टेडियम में आयोजित झुमुर नृत्य के कार्यक्रम में शामिल होंगे. यह आयोजन चाय बागानों के कलाकारों का है. असम चाय के दो सौ साल पूरे होने के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में 8500 से अधिक कलाकार झुमुर नृत्य प्रस्तुत करेंगे. असम दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी एडवांटेज असम 2.0 शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

Related Posts

1 of 818

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *