न्यूज़राजनीतिहेडलाइंस

पीएम मोदी-मेलोनी की मुलाकात: द्विपक्षीय रिश्तों पर इतालवी मंत्री एडोल्फो का बड़ बयान, कहा- रंग लाएंगे प्रयास

उमाकांत त्रिपाठी।पीएम नरेंद्र मोदी व इटली की उनकी समकक्ष जॉर्जिया मेलनी के पांच साल की रणनीतिक कार्य योजना से दोनों देशों के रिश्ते और मजबूत होंगे। यह बात इतावली उद्यम व मेड इन इटली मंत्री एडोल्फो उर्सो ने शनिवार को मुंबई में एक प्रदर्शनी के दौरान कही। यह प्रदर्शनी 93 साल पुराने इतालवी नौसेना के जहाज अमेरिगो वेस्पुची के देश के इंदिरा डॉक (बंदरगाह) पर पहुंचने के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है।

दोनों देशों के पीएम ने जी-20 शिखर सम्मेन के दौरान किया था योजना का ऐलान
जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने इस योजना का ऐलान किया था। यह योजना रक्षा, व्यापार, स्वच्छ ऊर्जा और कनेक्टिविटी सहित 10 अहम क्षेत्रों पर केंद्रित है। इसका उद्देश्य भारत-इटली सहयोग को मजबूती देना व आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देना है।

जानिए-एडोल्फो उर्सो का तर्क
मोदी सरकार निर्मित मैन्युफैक्चरिंग प्लेटफॉर्म में संग बढ़ेंगे उद्योग एडोल्फो उर्सो ने कहा,कि- इटली की कंपनी स्पार्कल का ब्लू रमन सबमरीन केबल प्रोजेक्ट मुंबई व जेनोआ को जोड़ते हुए दोनों देशों के बीच डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा। उन्होंने भारत के मैन्युफैक्चरिंग प्लेटफॉर्म की तारीफ करते हुए कहा कि- मोदी सरकार के बनाए प्लेटफॉर्म में उद्योग साथ-साथ बढ़ेंगे। इटली भारत संग तकनीकी, वैज्ञानिक व औद्योगिक साझेदारी की उम्मीद करता है।

Related Posts

1 of 814

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *