क्रिकेटन्यूज़भारतहेडलाइंस

भारतीय टीम को मिला नया कप्तान, शुभमन गिल-श्रेयस हुए बाहर, वनडे में इस कैप्टन के नीचे खेलेंगे रोहित कोहली

खबर इंडिया की।साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए BCCI ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इंजर्ड कप्तान शुभमन गिल, उपकप्तान श्रेयस अय्यर और ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या इस सीरीज से बाहर हैं।वनडे टीम की कप्तानी विकेटकीपर केएल राहुल संभालेंगे। वहीं रोहित शर्मा और विराट कोहली करीब 9 महीने बाद भारत में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते दिखाई देंगे।

राहुल ने 2023 में आखिरी बार कप्तानी की थी
विकेटकीपर केएल राहुल तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी कर चुके हैं। उन्होंने 2023 में आखिरी बार साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही टीम की वनडे में कप्तानी की थी, जिसमें भारत को 8 विकेट से हार मिली थी। उन्होंने 12 वनडे में टीम की कप्तानी की है। 8 में भारत को जीत और 4 में हार मिली। भारत का स्क्वॉड केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नीतीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह।

 

शुभमन कोलकाता टेस्ट में इंजर्ड हुए थे भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान इंजर्ड हो गए थे। पहली पारी में बैटिंग के दौरान स्वीप शॉट खेलने के बाद उन्हें गर्दन में खिंचाव महसूस हुआ। जिसके बाद वे रिटायर्ड हर्ट हो गए। उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां सामने आया कि वे क्रिकेट खेलने के लिए फिलहाल फिट नहीं हैं।

श्रेयस ऑस्ट्रेलिया में इंजर्ड हुए टीम इंडिया अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे और टी-20 खेलने गई थी। वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में उप कप्तान श्रेयस अय्यर कैच लेने की कोशिश में इंजर्ड हो गए। वे कैच लेते हुए अपने कंधे के बल गिरे, जिस कारण उन्हें गंभीर चोट लग गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनका अगले साल मार्च तक क्रिकेट के मैदान पर वापसी कर पाना मुश्किल है।

हार्दिक पंड्या एशिया कप में चोटिल हुए ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या एशिया कप में चोटिल हो गए थे। इसी साल सितंबर में सुपर-4 स्टेज मैच के दौरान उन्हें चोट लगी थी। जिस कारण वे 28 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल भी नहीं खेल सके थे। हालांकि, टीम इंडिया ने 5 विकेट से मुकाबला जीतकर खिताब अपने नाम किया था।

अगले साल फरवरी में टी-20 वर्ल्ड कप होना है, BCCI उससे पहले हार्दिक की फिटनेस पर पैनी नजर रखे हुए हैं। माना जा रहा है कि वे 26 नवंबर से सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में कुछ मैच खेलेंगे। यहां उनकी फिटनेस जांचने के बाद ही उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट में उतारा जाएगा।साउथ अफ्रीका टीम में एनरिक नॉर्त्या को मौका साउथ अफ्रीका के टेस्ट कप्तान टेम्बा बावुमा ही वनडे में भी टीम को लीड करेंगे। वहीं ऐडन मार्करम टी-20 फॉर्मेट में कप्तानी संभालते नजर आएंगे। एनरिक नॉर्त्या की 17 महीने बाद साउथ अफ्रीका टीम में वापसी हुई।

 

Related Posts

40 साल की शादीशुदा महिला ने बनाई कम कपड़ो में अश्लील रील.. लोग बोले उम्र का तो लिहाज करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक 40 साल की शादीशुदा महिला की रील तेजी से वायरल…

16 साल की उम्र में शादी और दो आशिक… बॉयफ्रेंड को मरवाने वाली MP की महिला की कहानी जान चौंक जाएंगे

खबर इंडिया की। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले से एक ऐसी सनसनीखेज कहानी सामने आई है,…

जिसे कहती थी बाबू वही निकला शैतान, बॉयफ्रेंड ने नर्सिंग छात्रा का गंदा वीडियो भाई को भेजा, फिर..

उमाकांत त्रिपाठी।मैनपुरी की एक लड़की आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई…

बेशर्मी की हद है.. कितनी वाहियात होती जा रही देश की लड़कियों की सोच, वीडियो देखकर पता चल जाएगा.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती…

1 of 811

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *