न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

2 घंटे चली पीएम मोदी की हाईलेवल मीटिंग: सीजफायर के बाद पहली बड़ी बैठक, तीनों सेना प्रमुख रहे मौजूद

उमाकांत त्रिपाठी।भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर के बाद हालात नॉर्मल है. इस बीच दिल्ली बैठकों का दौर भी जारी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस जयशंकर और सेना के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की है. पीएम की अध्यक्षता वाली ये बैठक करीब 2 घंटे तक चली, जिसमें नेताओं से हर क्षेत्र के मौजूदा हालात की रिपोर्ट ली गई. इसके अलावा कल रात हुए सीजफायर उल्लंघन पर भी चर्चा की गई है.

भारत पाकिस्तान सीजफायर के बाद ये पहली बड़ी बैठक है, जिसमें तीनों सेनाओं के प्रमुख और सीडीएस शामिल हुए. इसमें मौजूदा हालात और आगे की कार्रवाई के बारे में चर्चा की गई है. इसी मीटिंग के दौरान एयरफोर्स ने साफ किया कि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है.

भारत पाकिस्तान तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार बैठक कर रहे हैं. इसके साथ ही कई दिशा निर्देश भी दे रहे हैं. बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान और सेना के तीनों अंगों के प्रमुख शामिल हुए. ऐसा माना जा रहा है कि इस बैठक में कल होने वाली सीजफायर मीटिंग पर भी चर्चा की गई है.

भारत पाक के बीच सीजफायर
भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार चल रहे तनाव के बीच 10 मई को सीजफायर का ऐलान किया गया था. इस पर दोनों देशों ने सहमति जताई थी. इसके बाद सीजफायर का ऐलान किया गया. हालांकि, इस ऐलान के कुछ घंटों बाद ही पाकिस्तान ने इसका उल्लंघन किया. मौजूदा हालात सामान्य बने हुए हैं. सुबह से अब तक किसी तरह की कोई एक्टिविटी नहीं दी गई है.दूसरी तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि-  वे आने वाले समय में भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर मुद्दे को सुलझाने की कोशिश करेंगे.

 

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 869

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *